राजस्थान का दूसरा क्षेत्रीय दल बना BAP, 23 के विधानसभा चुनाव से पहले स्थापना
भारत आदिवासी पार्टी को राजस्थान की राज्य पार्टी का दर्जा मिल चुका है, भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी।
चुनाव आयोग द्वारा 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले गठित होने वाली भारत आदिवासी पार्टी को अब क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया गया हैं।
इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले स्थापित होने वाली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी भी राजस्थान की क्षेत्रीय पार्टी हैं।
2023 के विधानसभा चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी पहली बार विधानसभा पहुंची और इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में शामिल होकर राजकुमार रोत लोकसभा सदस्य चुने गए।