भाजपा नेता उमराव को कांग्रेस ने बना दिया ब्लॉक अध्यक्ष

News Bureau
1 Min Read

भाजपा नेता उमराव को कांग्रेस ने बना दिया ब्लॉक अध्यक्ष

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले उमराव यादव को कांग्रेस ने अपना मानकर वैशाली नगर ब्लॉक अध्यक्ष बना दिया।

पीसीसी की तरफ से जारी लिस्ट में उमराव यादव का नाम सामने आया तो संगठन में इस नाम की चर्चा हुई, पीसीसी के चयन पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

विधानसभा चुनाव के समय पुर्व कृषि मंत्री लालचंद कटारिया के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चयन में भाजपा में शामिल होने वाले नेता का नाम देखकर कांग्रेस कार्यकर्ता हैरान हैं कि पदाधिकारियों के चयन में इतनी लापरवाही कैसे बरती गई।

Ad
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *