पहली बार सेक्स करने पर लड़कियों को क्यों होता है दर्द ?
पहली बार सेक्स करने पर लड़कियों को क्यों होता है दर्द ? Why do girls feel pain when they have sex for the first time?
सुनी सुनाई बातों पर लड़कियों ने इस कदर भरोसा कर दिया कि अब आमतौर पर माना जाता है कि पहली बार शारीरिक संबंध बनाने पर लड़कियों को दर्द होता है।
समाज में इस बात को वर्जिनिटी से जोड़कर भी देखा जाता है कि अगर लड़की ने पहले कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाए है तो दर्द जरूर होता है।
इन सभी तथ्यों पर एक्सपर्ट डॉक्टर तनाया नरेंद्र कहती है कि पहली बार सेक्स करने पर दर्द होना बिल्कुल भी जरूर नहीं है, जबकि दर्द इस बात का संकेत है कि आप ठीक तरीके से नहीं कर रहे हैं।
एक्सपर्ट मानती है कि सबके अपने अनुभव हैं, किसी को दर्द होता है तो किसी को दर्द नहीं होता है। समाज में इन बातों को इतनी ही सामान्यता से पेश करना चाहिए क्योंकि यह रियल भी है और नार्मल भी ।
वर्जिनिटी लूज होते समय किसी के थोड़ा बहुत खून निकलता है तो किसी के नहीं।
क्यों होता है सेक्स करने में दर्द ?
अगर आप शारीरिक संबंध बनाते समय लुब्रिकेशन और फोरप्ले का ध्यान रख रहे हैं तो आपको बहुत कम या ना के बराबर दर्द महसूस होगा, वहीं अगर आपको इसके बाद भी दर्द हो रहा है तो इसके लिए एंडोमेट्रोसिस, इंफेक्शन जैसी समस्या हो सकती है, इसके अलावा इमोशनल बर्डन के कारण भी ऐसा हो सकता है।
शारीरिक संबंध बनाते समय दर्द से कैसे बचें ?
फीमेल जब पहली बार सेक्स कर रही हो और वह सेक्स के लिए उत्तेजित नहीं है तो दर्द महसूस करेगी, लेकिन इस दर्द से बचने पाने के लिए फोरप्ले व लुब्रिकेशन (चुंबन व अन्य गतिविधियों) की अहम भूमिका होती है। क्योंकि इससे मांसपेशियों को सही तरीके से खुलने का मौका मिलता है।
अगर पार्टनर फोरप्ले को स्किप कर रहा है तो पहली बार शारीरिक संबंध के दौरान दर्द की संभावनाएं बढ़ जाती है। इसकी वजह एक ही है कि फीमेल पार्टनर की बॉडी अभी तक सेक्स के लिए तैयार नहीं है।
पहली बार सेक्स करने पर लड़कियों को क्यों होता है दर्द ?
लुब्रिकेशन क्या होता है ?
लुब्रिकेशन करके सेक्स क्रिया को आसान बनाया जा सकता है, इसमें निजी अंगों में चिकनाई के लिए पदार्थ का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा योनि की प्राकृतिक रुप चिकनाहट कितनी है ? इस बात पर निर्भर है।
फोरप्ले क्या होता है ?
संभोग से पहले कपल द्वारा किया गया यौन व्यवहार फोरप्ले कहलाता है, यह दोनों को उत्तेजित करने में मदद करता है।
फोरप्ले मे महिला को किस करने, बाहों में लेने एवं प्यार से सहलाने जैसी क्रियाएं शामिल हैं।
फोरप्ले से महिला की योनि से ल्युब्रिकेंट के द्वारा तरल पदार्थ निकलने लगता है यह तरल पदार्थ महिला के दर्द को कम करवाने में सहायता करता है।