उपचुनाव में INDIA, RLP-BAP मांग रही 2-2 सीटें : आलाकमान करेगा फैसला
राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर शुक्रवार से नामांकन शुरू हो रहे हैं, भारतीय जनता पार्टी सातों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
लेकिन इंडिया गठबंधन में अभी फाइनल नहीं हुआ है कि कांग्रेस पार्टी गठबंधन करेगी या नहीं।
भारत आदिवासी पार्टी गठबंधन को लेकर कह चुकी है कि वह स्वतंत्र चुनाव लड़ेंगी। सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि डूंगरपुर की चौरासी व सलूंबर विधानसभा के उपचुनाव में बीएपी प्रत्याशी उतारेगी। कांग्रेस पार्टी अगर समर्थन देती है तो स्वागत है।
इधर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने कहा कि वह इंडिया अलाइंस के साथ हैं, हम दो विधानसभा सीटें मांगेंगे, जिनमें खींवसर व देवली उनियारा सीट शामिल हैं।
भाजपा से किसी प्रकार का गठबंधन नहीं होगा, वह मेरे लिए दुश्मन नंबर वन पार्टी हैं।
आलाकमान करेगा फैसला
इधर कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली में कहां गई हम सातों सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं। गठबंधन का फैसला आलाकमान करेगा, दिल्ली में अलाइंस कमेटी बनी हुई है।
अगर गठबंधन होता है तो हम इसके लिए भी तैयार हैं, इससे पहले कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी यही कहा था कि गठबंधन का फैसला दिल्ली में होगा।