भारत की सबसे अमीर महिला लड़ रही है निर्दलीय चुनाव, सावित्री जिंदल हिसार से मैदान में

News Bureau
1 Min Read

भारत की सबसे अमीर महिला लड़ रही है निर्दलीय चुनाव, सावित्री जिंदल हिसार से मैदान में

देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल भारतीय जनता पार्टी छोड़कर हरियाणा के हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही है।

सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल भाजपा से सांसद हैं, सावित्री भी भाजपा से विधानसभा चुनाव में टिकट मांग रही थी लेकिन भाजपा से टिकट कटने के बाद सावित्री निर्दलीय चुनाव हैं।

सावित्री जिंदल ने कहा कि हिसार मेरा परिवार है, सभी ने कहा निर्दलीय चुनाव लड़ो तो हम सब साथ हैं।

सावित्री जंगल ने कहा नवीन पार्टी से बंधे हुए हैं लेकिन बाकी बेटे बेटियां मेरे चुनाव प्रचार में शामिल हैं।

चर्चा यह भी थी कि सावित्री जिंदल को कांग्रेस टिकट देने के लिए राजी हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने नवीन जिंदल पर दबाव बनाया और इसके बाद नवीन जिंदल ने अपनी मां सावित्री को कांग्रेस में शामिल होने से रोक लिया।

Ad
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *