लूणी विधानसभा चुनाव परिणाम जाति समीकरण इतिहास Luni assembly election result 2023

News Bureau

लूणी विधानसभा चुनाव परिणाम जाति समीकरण इतिहास Luni assembly election result 2023

राजस्थान के जोधपुर जिले के अंतर्गत आने वाली लूणी विधानसभा सीट से 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र बिश्नोई विजेता रहे, महेंद्र विश्नोई को 84979 वोट प्राप्त हुए।

दूसरे स्थान पर रही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जोगाराम पटेल को महेंद्र बश्नोई ने करीब 9000 वोटों के अंतर से चुनाव हराया एवं तीसरे स्थान पर रहे भंवरलाल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से चुनाव लड़े थे, भंवरलाल को 30662 वोट प्राप्त हुए।

चौथे स्थान पर रहे बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पप्पू सिंह को 23750 वोट प्राप्त हुए।

2013 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जोगाराम पटेल विजेता रहे एवं दूसरे स्थान पर रही कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी अमृत देवी विश्नोई करीब 35000 वोटों के अंतर से चुनाव आ रही थी, इस चुनाव में जोगाराम पटेल को 96386 वोट प्राप्त हुए थे।

तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र चौधरी को 18966 वोट प्राप्त हुए।

2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मलखान सिंह 63316 वोट प्राप्त करके चुनाव जीते थे, एवं दूसरे स्थान पर रहे जोगाराम पटेल को करीब 15000 वोटों से चुनाव हराया।

यह भी पढ़ें अगर यह काम नहीं किया तो डिलीट हो जाएगा Google Account , जान लीजिए किन लोगों का डिलीट होगा जीमेल अकाउंट

तीसरे स्थान पर रहे बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी किशोर को 32632 वोट प्राप्त हुए थे‌।

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Leave a comment