इंडिया गठबंधन का ममता बनर्जी नेतृत्व करने को तैयार, खराब प्रदर्शन से कांग्रेस निशाने पर

News Bureau
2 Min Read

इंडिया गठबंधन का ममता बनर्जी नेतृत्व करने को तैयार, खराब प्रदर्शन से कांग्रेस निशाने पर

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 240 सीटों पर रोक कर रखने वाला विपक्षी गठबंधन 6 महीने में ही बिखरता नजर आ रहा है।

विपक्षी गठबंधन के खराब प्रदर्शन की शुरूआत जम्मू कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनाव से हुई, महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम और लोकसभा क्षेत्र के दौरान गतिरोध ने विपक्ष को कमजोर किया है।

तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को गठबंधन का नेतृत्व करने की मंशा जाहिर की तो अगले दिन ही समाजवादी पार्टी और उद्धव सेना ने इसका समर्थन कर दिया।

विपक्ष के विभिन्न मुद्दों पर इंडिया गठबंधन के सभी दल एक राय नहीं है, कांग्रेस भले ही इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी हो लेकिन हाल हीक विधानसभा परिणामों ने इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं।

उनसे बात करने हम कोलकाता जाएंगे

शिवसेना उद्धव गुट के संजय राउत ने कहा कि हम चाहते हैं कि ममता बनर्जी गठबंधन की भागीदार बने, हम जल्द उनसे बात करने कोलकाता जाएंगे।

इधर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी की इस बात पर विचार किया जाना चाहिए, अगर सहमति बनती है तो समर्थन करेंगे।

Ad
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *