प्रियंका गांधी वायनाड़ से लड़ेंगी चुनाव, यहीं से होगी पारी की शुरुआत
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, प्रियंका गांधी अपनी चुनावी पारी को वायनाड़ लोक सभा सीट से शुरू करेगी।
इस लोक सभा सीट पर हाल ही की लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने चुनाव जीता था, लेकिन राहुल गांधी दो लोकसभा सीटों पर जीतने के कारण अब वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा देंगे।
इधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद तय किया गया कि वायनाड लोक सभा सीट से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़वाया जाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद रहेंगे, वायनाड से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी।
प्रियंका गांधी 2019 में सक्रिय राजनीति में एंट्री करती है इससे पहले प्रियंका गांधी 2004 की लोकसभा चुनाव में पहली बार प्रचार अभियान में शामिल हुई थीं।
यह भी पढ़ें Fact Checker: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबैन ने कांग्रेस ज्वॉइन की ?
इधर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनवाला ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस कोई राजनीतिक दल नहीं बल्कि परिवार की एक कंपनी है।