राजस्थान बोर्ड 12वीं विज्ञान परिणाम 2025 कैसे चेक करें
rajasthan 12th science result kaise dekhe 2025
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 22 मई 2025 को शाम 5 बजे कक्षा 12वीं के विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के परिणाम घोषित करने जा रहा है। बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से इसकी पुष्टि की है। इस साल 8.93 लाख से अधिक छात्रों ने RBSE 12वीं की परीक्षा दी थी, जिनमें से लगभग 2.73 लाख छात्र विज्ञान संकाय से थे। विज्ञान संकाय के छात्रों का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है।
RBSE science result kaise dekhe , RBSE science result kaise check Karen 2025 . राजस्थान 12th बोर्ड रिजल्ट साइंस 2025
परीक्षा और परिणाम की तारीखें
RBSE ने 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 6 मार्च से 9 अप्रैल 2025 तक किया था। परीक्षाएं राज्य के 6,187 केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुईं। मूल्यांकन प्रक्रिया अप्रैल के अंतिम सप्ताह में पूरी हो चुकी थी, और अब बोर्ड परिणाम घोषित करने के लिए तैयार है। परिणाम की घोषणा RBSE अध्यक्ष और राजस्थान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की उपस्थिति में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी।
यह भी पढ़ें राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025: परिणाम , जानें चेक करने का तरीका
12th साइंस का रिजल्ट कैसे चेक करें
छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपने रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं। परिणाम चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Examination Results – 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- “Senior Secondary (Science) – 2025 Result” लिंक चुनें।
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि (यदि आवश्यक हो) दर्ज करें और “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड करें या प्रिंट करें।