राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार अगले कुछ दिनों के अन्दर ….?

राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार

Really Bharat

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष , पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच जो अंतर्कल हैं वह अब किसी से भी छुपी हुई नहीं है ‌‌। कांग्रेस आलाकमान किस लिए काफी समय से दोनों कांग्रेस नेताओं को मनाने के लिए कोशिश कर रहा है। दरअसल उप मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए सचिन पायलट ने अशोक गहलोत का विरोध करते हुए कहा था कि कांग्रेस सरकार में उनकी चलती नहीं है । एवं इसी के बाद सचिन पायलट अपने अपने समर्थक विधायकों के साथ मिलकर अशोक गहलोत का विरोध किया , लंबे समय से चल रहे सियासी घटनाक्रम के बाद अब सुत्रों के अनुसार चर्चा यही है कि 8 या 9 नवंबर तक कांग्रेस आलाकमान एवं राजस्थान कांग्रेस की तरफ से नये नामों पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता हैं। एवं 15 नवंबर तक मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा। 

राजस्थान में वर्तमान में 9 मन्त्री पद रिक्त हैं । एवं एक व्यक्ति एक पद फाॅर्मूला अपनाने पर हाल ही में पंजाब कांग्रेस प्रभारी बने हरीश चौधरी राजस्व मंत्री एवं हाल में गुजरात कांग्रेस प्रभारी बनी रघु शर्मा को चिकित्सा मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है। इसके अलावा राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री कौन सिंह डोटासरा को भी शिक्षा मंत्री या प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देना पड़ेगा।

बताया जा रहा है कि हरीश चौधरी अपना राजस्व मंत्री पद से इस्तीफा सकते हैं पिछले काफी समय से नाराज चल रहे गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी को राजस्व मंत्री बनाया जा सकता है।

अजय माखन अशोक गहलोत से मिलने आए थे लेकिन उन्होंने इस मुलाकात के बारे में बताया कि वह कांग्रेस की सदस्यता कार्यक्रम के बारे में बातचीत करने आए हैं।

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माखन को स्थानीय मीडिया के मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा ‘जल्द ही’ 

अजय माखन सिंह सचिन पायलट गुट के बारे में पूछने पर अजय माकन ने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई गुट नहीं है सभी एकजुट हैं।

यह भी पढ़ें

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन जारी …..

राहुल गांधी ने पूछा शराब कौन कौन पीता है? ….. कांग्रेस नेता हुए असंभित….

 

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Really Bharat पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट रियली भारत पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

Tags

Share this post:

Related Posts