सहाड़ा विधानसभा चुनाव परिणाम जातीय समीकरण इतिहास Sahada Vidhansabha Chunav Result 2023

News Bureau

सहाड़ा विधानसभा चुनाव परिणाम जातीय समीकरण इतिहास Sahada Vidhansabha Chunav Result 2023

भीलवाड़ा जिले के अंतर्गत आने वाली सहाड़ा विधानसभा सीट से 2021 के विधानसभा उपचुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की गायत्री त्रिवेदी ने चुनाव जीता था, 2021 में तत्कालीन विधायक कैलाश चंद्र त्रिवेदी का निधन होने के बाद सहाड़ा विधानसभा सीट में उपचुनाव में गायत्री त्रिवेदी को 2021 के विधानसभा उपचुनाव में 81 हजार 700 वोट प्राप्त हुए एवं करीब 42 हजार वोटो के अंतर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रतनलाल जाट को चुनाव हराया, वहीं तीसरे स्थान पर रहे बद्रीलाल जाट को 12231 वोट प्राप्त हुए।

2018 के विधानसभा चुनाव में यहां से कैलाश चंद्र त्रिवेदी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था, एवं 65420 वोट प्राप्त करते हुए करीब 7000 वोट के अंतर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रूपलाल जाट को चुनाव हराया, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी लादू लाल को 30573 वोट प्राप्त हुए।

2013 के विधानसभा चुनाव में यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बालू राम चौधरी ने चुनाव में जीत दर्ज की एवं बालू राम चौधरी को 82470 वोट प्राप्त हुए, वहीं प्रतिद्वंदी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी कैलाश चंद्र त्रिवेदी को 61714 वोट प्राप्त हुए।

2008 के विधानसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कैलाश चंद्र त्रिवेदी विजेता रहे थे एवं कैलाश चंद्र त्रिवेदी को 59870 वोट प्राप्त हुए, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रतन लाल जाट को 46368 वोट प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें चूरू विधानसभा चुनाव परिणाम जाति समीकरण इतिहास Churu vidhansabha election result 2023

Follow Facebook Page – Really Bharat 

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Leave a comment