संगरिया विधानसभा क्षेत्र चुनाव परिणाम जातीय समीकरण इतिहास Sangaria Assembly Election Result 2023

News Bureau

संगरिया विधानसभा क्षेत्र चुनाव परिणाम जातीय समीकरण इतिहास Sangaria Assembly Election Result 2023

गंगानगर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली संगरिया विधानसभा सीट से 2018 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गुरदीप सिंह विजेता रहे थे, गुरदीप सिंह को 99064 वोट प्राप्त हुए थे एवं प्रतिद्वंदी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी शबनम गोदारा को 92526 वोट प्राप्त हुए।

2013 के विधानसभा चुनाव में संगरिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्ण कड़वा को 55635 वोट प्राप्त हुए थे। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी शबनम गोदारा को 44034 वोट प्राप्त हुए, निर्दलीय प्रत्याशी गुरदीप सिंह को 40994 वोट प्राप्त हुए। 2013 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 11601 वोट के अंतर से चुनाव जीता था।

2008 के विधानसभा चुनाव में संगरिया विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी परम नवदीप ने चुनाव जीता था, कांग्रेस पार्टी के परम नवदीप ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दमयंती बेनीवाल को 8117 वोट के अंदर से चुनाव हराया था।

यह भी पढ़ें हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र चुनाव परिणाम जातीय समीकरण इतिहास Hanumangarh assembly election result 2023

इस विधानसभा चुनाव में परम नवदीप को 36802 वोट प्राप्त हुए थे, दूसरे स्थान पर रही दमयंती बेनीवाल को 28685 वोट प्राप्त हुए, तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी गुरदीप सिंह को 28212 वोट प्राप्त हुए, चौथे स्थान पर रहे बीएसपी पार्टी के प्रत्याशी कृष्ण कड़वा को 21446 वोट प्राप्त हुए, पांचवे स्थान पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण कुमार जाखड़ को 11478 वोट प्राप्त हुए।

 

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Leave a comment