नामांकन दाखिल करने वालों में सिद्धि कुमारी सबसे ज्यादा अमीर, 111 करोड़ की संपत्ति

News Bureau

नामांकन दाखिल करने वालों में सिद्धि कुमारी सबसे ज्यादा अमीर, 111 करोड़ की संपत्ति

राजस्थान 2023 के विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाले कुल 2658 प्रत्याशियों में से बीकानेर पूर्व से भाजपा की विधायक एवं इस बार चुनाव लड़ रही सिद्धि कुमारी के पास सबसे ज्यादा संपत्ति है।

सिद्धि कुमारी ने अपने एफिडेविट में 111 करोड रुपए की संपत्ति बताई हैं।

वहीं भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशियों में नोखा से भाजपा की प्रत्याशी बिहारी लाल के पास सबसे कम संपत्ति है बिहारी लाल ने बताया कि उनके पास 38 लाख की संपत्ति एवं उनकी पत्नी के पास 6 लाख 92 हजार की संपत्ति है।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कोई कार नहीं है एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के पास सिर्फ एक स्कूटर है। राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के पास भी कोई गाड़ी नहीं है।

यह भी पढ़ें भारत के प्रधानमंत्रियों की रोचक अनसुनी जानकारी, जो आपने पहले कभी नहीं सुनी

इधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत छठी बार मैदान में उतरे हैं एवं मुख्यमंत्री गहलोत की बड़ी बहन विमला देवी ने चुनाव लड़ने के लिए 11000 रुपए का योगदान दिया है।

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Leave a comment