कर्जे से परेशान युवक ने अपनी पत्नी एवं बेटे को खाने में खिलाया जहर, साले ने हत्या का मामला दर्ज कराया

News Bureau

कर्जे से परेशान युवक ने अपनी पत्नी एवं बेटे को खाने में खिलाया जहर, साले ने हत्या का मामला दर्ज कराया 

जयपुर के एक मनोज नाम के युवक ने कर्ज से परेशान होकर अपने परिवार को खाने के साथ जहर खिलाकर खुद ने भी खाने के साथ जहर मिलाकर खा लिया।

मनोज के साले शुभम ने मनोज पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई हैं, शुभम ने बताया कि मनोज और उसकी बहन साक्षी की शादी 2017 में फरवरी में हुई थी।

मनोज शर्मा मानसरोवर की कृष्णा सरोवर में अपने घर में रहता है, शादी के बाद ही उसकी बहन साक्षी को उसके सास ससुर, पति , जेठ जेठानी व ननद परेशान करते थे।

प्रताप नगर एचसओ ने बताया कि रविवार सुबह मनोज शर्मा ने अपनी पत्नी एवं 5 साल की बेटी व 5 महीने के बेटे को खाने में जहर मिलाकर खिला दिया एवं इसके बाद खुद ने भी खा लिया।

परिवार की तबीयत खराब होने के बाद मनोज कैब बुक करवा कर अपनी पत्नी एवं दोनों बच्चों को लेकर महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचा एवं इसके बाद  अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना प्रताप नगर थाने को दी एवं इलाज के दौरान मनोज की पत्नी साक्षी एवं 5 साल की बेटी अर्थव की मौत हो गई।

पुलिस ने जानकारी में बताया कि घर की तलाशी में एक डायरी मिली है एवं डायरी में सुसाइड करने की कोशिश के बारे में बताया गया है मनोज ने हलवे में जहर मिलाकर खुद एवं परिवार को खिलाया था।

मनोज ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी में काम करता था,‌ लेकिन पिछले कुछ समय से वह बेरोजगार था।

यह भी पढ़ें कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को ब्रेन हेमरेज, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डॉक्टरों से ली जानकारी

वही मनोज की सेल शुभम ने बताया कि उन्होंने साक्षी के कहने पर ₹3 लाख की मदद भी की थी, शनिवार शाम को साक्षी की बात उसकी मां से हुई थी एवं उसे समय तक सब नॉर्मल था।

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Leave a comment