राजस्थान पुलिस में महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण, SI भर्ती नहीं होगी रद्द: कैबिनेट बैठक में फैसला

Prakash Choudhary
By Prakash Choudhary - Editor In Chief
2 Min Read
राजस्थान पुलिस में महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण

राजस्थान पुलिस में महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण, SI भर्ती नहीं होगी रद्द: कैबिनेट बैठक में फैसला

बुधवार को हुई भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक में महिलाओं के आरक्षण को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया राजस्थान पुलिस विभाग में महिलाओं को अब 33% आरक्षण मिलेगा।

इसके लिए कैबिनेट में राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम 1989 में संशोधन किया है।

इससे पहले महिलाओं को राजस्थान पुलिस में 30% आरक्षण दिया जाता था, 3% आरक्षण और बढ़ा दिया गया। इस विभाग के अंतर्गत कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में यह नियम लागू होगा।

राजस्थान पुलिस में महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण
राजस्थान पुलिस में महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण

इससे पहले रीट भर्ती में 50% आरक्षण की घोषणा

इससे पहले भजनलाल सरकार ने रीट भर्ती में महिलाओं को 50% आरक्षण देने की घोषणा की थी, अब पुलिस विभाग में भी महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाएगा।

दिव्यांग कर्मचारी की मौत पर करीबी को मिलेगी पेंशन

विशेष योग्यजन सरकारी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके आशिकों में उसके करीबी रिश्तेदार भी शामिल हो सकते हैं। कर्मचारी के माता-पिता, भाई- बहन में से किसी को भी पेंशन मिल सकेगी।

एसआई भर्ती रद्द पर नहीं हुआ फैसला

सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 को रद्द करने पर कैबिनेट का कोई फैसला नहीं हुआ, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा अनेक ऐसे बच्चे होंगे जिन्होंने पढ़ाई करने के बाद सफलता पाई है, अगर भर्ती निरस्त हो जाती है तो उन पर भी फर्क पड़ता हैं, इसलिए सरकार पूरा विचार करके फैसला लेगी।

Ad
Share This Article
Editor In Chief
Follow:
गांव देहात का लड़का, थोड़ी बहुत समझ और जीवन को जानने के लिए प्रयासरत
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *