भारत के प्रधानमंत्रियों की रोचक अनसुनी जानकारी, जो आपने पहले कभी नहीं सुनी

News Bureau
2 Min Read

भारत के प्रधानमंत्रियों की रोचक अनसुनी जानकारी, जो आपने पहले कभी नहीं सुनी

भारत के संविधान के अनुच्छेद 74 के अनुसार राष्ट्रपति को उसके कार्यों के संपादन एवं सलाह के लिए एक मंत्री परिषद होती है जिसका प्रधान प्रधानमंत्री होता है, हम जानेंगे भारत के प्रधानमंत्री के बारे में कुछ रोचक तथ्य एवं अनसुनी बातें।

यह भी पढ़ें WhatsApp Update अब बिना मोबाइल नंबर व्हाट्सएप पर कर सकेंगे बातें

भारत के प्रधानमंत्री के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

  • भारत में अब तक सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू कुल 16 वर्ष 9 महीने और 12 दिन प्रधानमंत्री रहे थे।
  • आप जानते होंगे की स्वतंत्रता के समय कांग्रेस सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी थी लेकिन प्रथम गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई थे एवं मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र देने वाले भी पहले व्यक्ति थे।
  • चौधरी चरण सिंह वे प्रधानमंत्री है जो अपने कार्यकाल के दौरान लोकसभा में एक बार भी उपस्थित नहीं हुए।
  • अविश्वास प्रस्ताव के द्वारा हटाए जाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह है।
  • पी.वी. नरसिम्हा राव भारत के ऐसे प्रधानमंत्री है जो कि पद ग्रहण करते समय लोकसभा या राज्यसभा के सदस्य नहीं थे।
  • अटल बिहारी वाजपेयी का कार्यकाल सबसे छोटा कार्यकाल है, अटल बिहारी वाजपेयी का एक कार्यकाल मात्र 13 दिन कर रहा था।
  • एचडी देवगौड़ा भारत के वे प्रधानमंत्री है जो पद ग्रहण करते समय विधानसभा सदस्य थे।
  • भारत के तीन प्रधानमंत्री की पदावली के दौरान मृत्यु हो गई थी जिनमें पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी शामिल है।
  • लाल बहादुर शास्त्री भारत के वे प्रधानमंत्री थे, जिनकी मृत्यु भारत से बाहर हुई थी।
  • मोरारजी देसाई भारत में सबसे ज्यादा उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले व्यक्ति है।
  • राजीव गांधी सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले व्यक्ति हैं।
  • भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल थे।

.

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
रविंद्र सिंह भाटी और उम्मेदाराम बेनीवाल ने मौका देखकर बदल डाला बाड़मेर का समीकरण Happy Holi wishes message राजस्थान में मतदान संपन्न, 3 दिसंबर का प्रत्याशी और मतदाता कर रहे इंतजार 500 का नोट छापने में कितना खर्चा आता है?, 500 ka note banane ka kharcha मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुरू की फ्री में स्मार्ट मोबाइल देने की योजना