आरएलपी 10 सीटों पर दे रही कड़ी टक्कर, इन सीटों पर है मुकाबला

News Bureau

आरएलपी 10 सीटों पर दे रही कड़ी टक्कर, इन सीटों पर है मुकाबला

राजस्थान में हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी कुल 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं, वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने 2018 के विधानसभा चुनाव में खींवसर, मेड़ता और भोपालगढ़ तीन विधानसभा सीटें जीती थी।

वही 2023 की विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी खींवसर, मेड़ता और भोपालगढ़ के अलावा बायतु, परबतसर, मसूदा आसींद, चोमू, कोलायत और सिवाना विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

हालांकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी कितनी सीटें जीत पाती है यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चल पाएगा।

2023 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने एएसपी पार्टी से गठबंधन भी किया है, चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी बानसूर एवं थानागाजी विधानसभा सीट पर अन्य प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है।

वहीं प्रदेशभर की बात की जाए तो 38 सीटों पर छोटे दल एवं निर्दलीय प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस का गणित उलझने में लगे हुए हैं।

अगर 40 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर छोटे दल एवं निर्दलीय प्रत्याशियों का कब्जा हो जाता है तो भी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बहुमत के गणित में हेरा फेरी होगी।

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Leave a comment