राजस्थान के गांवों में खुलेगी 1000 इंदिरा रसोइयां, मुख्यमंत्री गहलोत ने किया ऐलान

News Bureau

राजस्थान के गांवों में खुलेगी 1000 इंदिरा रसोइयां, मुख्यमंत्री गहलोत ने किया ऐलान 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब ग्रामीण क्षेत्रों में इंदिरा रसोई खोलने का निर्णय लिया हैं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में शुक्रवार को बताया कि 10 सितंबर को टोंक जिले से इसकी शुरुआत की जाएगी।

प्रदेश भर में 1000 इंदिरा रसोइयां संचालित की जाएगी एवं इससे प्रदेश में 10000 से अधिक महिलाओं को भी रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को ₹8 में खाना उपलब्ध करवाया जाएगा एवं ‘कोई भी भूखा ना सोए’ संकल्प को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना के समय 72 लाख लोगों को निशुल्क पोस्टिंग भोजन उपलब्ध करवाया गया था। वही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में बैठक में बताया कि बेहतरीन कार्य करने वाले प्रदेश के इंदिरा रसोई सेंट्रल को सम्मानित भी किया जा रहा है एवं नियमित रूप से इंदिरा रसोई योजना में पारदर्शिता की मॉनिटरिंग करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें जब लोगों के खाते में अचानक पहुंचने शुरू हुए 2-2 लाख रुपये, बैंक में उमड़ी भीड़

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Leave a comment