सचिन पायलट के लिए फायदेमंद होगा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव ? अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष के प्रमुख दावेदार

News Bureau
3 Min Read

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम कांग्रेस के अध्यक्ष पद हेतु हो रहे चुनावों में आने के बाद सबकी नजरें सचिन पायलट और राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर हैं ।

2018 में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे सचिन पायलट के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़े गए एवं इसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बने , लेकिन बताया जा रहा है कि राजस्थान के मुख्यमत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे और फिलहाल अगर चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों की बात की जाए तो अशोक गहलोत सबसे मजबूत दावेदार दिख रहे हैं।

अगर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव लड़ते हैं तो संभावना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव जीतेंगे ।

लेकिन 2020 में अपने समर्थक विधायकों के साथ मानेसर की होटल में ठहरे सचिन पायलट अब राजस्थान के मुख्यमंत्री बन सकते हैं या नहीं ? इस सवाल पर सबकी नजरें अटकी है !

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री पद छोड़ना होगा , लेकिन ऐसे में दो संभावनाएं हैं कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक एवं अशोक गहलोत के विश्वसनीय नेताओं में से कोई नेता राजस्थान का मुख्यमंत्री बनेगा या फिर लंबे समय से मुख्यमंत्री बनने की राह देख रहे सचिन पायलट राजस्थान के मुख्यमंत्री बनेंगे ।

अगर गहलोत सचिन पायलट के नाम पर सहमति नहीं देते हैं तो ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री सीपी जोशी या शांति धारीवाल बन सकते हैं।

मुख्यमंत्री का पद अगर सचिन पायलट को नहीं दिया जाएगा तो संभावना है कि चुनाव से पहले राजस्थान के कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को बनाया जा सकता है एवं 2023 के चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में सचिन पायलट को लाया जा सकता है ‌‌‌।

लेकिन कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने के बाद मंत्री बनाया जा सकता है। क्योंकि कांग्रेस जाट वोट बैंक पर भी अपनी कड़ी नजर रखने की कोशिश कर रही है और चुनाव नजदीक होने पर कांग्रेस ऐसी गलती मोल नहीं लेना चाहेगी । वर्तमान में कांग्रेस में उच्च पदों पर देखा जाए तो गोविंद सिंह डोटासरा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं जो कि जाट वोट बैंक से संबंध रखते हैं ‌

.

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Happy Holi wishes message राजस्थान में मतदान संपन्न, 3 दिसंबर का प्रत्याशी और मतदाता कर रहे इंतजार 500 का नोट छापने में कितना खर्चा आता है?, 500 ka note banane ka kharcha मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुरू की फ्री में स्मार्ट मोबाइल देने की योजना सावन के पहले सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं , भेजना चाहते हैं