कौन होगा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष ? जेपी नड्डा मोदी सरकार में मंत्री

News Bureau
2 Min Read

कौन होगा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष ? जेपी नड्डा मोदी सरकार में मंत्री

मोदी सरकार की शपथ ग्रहण के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं, जेपी नड्डा वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है लेकिन जेपी नड्डा को मोदी सरकार में मंत्री बनाने के बाद जल्द ही भाजपा नए अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है।

आगामी महीनों में महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होंगे, ऐसे में चुनाव से पहले भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए ओबीसी, दलित या फिर महिला का चयन कर सकती हैं, जानकार यह भी मानते हैं कि जेपी नड्डा कि आरएसएस पर की गई टिप्पणी से आरएसएस नाराज हैं, जेपी नड्डा ने कहा था कि भाजपा इतनी शक्तिशाली हो गई है कि आरएसएस के समर्थन के बिना भी अपना काम चला सकती हैं।

इसलिए अब ऐसा भी हो सकता है कि भाजपा आरएसएस के करीबी नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दें।

जनवरी में जेपी नड्डा का अध्यक्ष के तौर पर 3साल का कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन चुनाव के कारण कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी जीत में महिला मतदाताओं की निर्णायक भूमिका को स्वीकार किया है और अब तक भाजपा की अध्यक्ष कोई भी महिला नहीं बनी है, ऐसे में संभावना बनती है कि भाजपा संगठन में महिला सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए व महिला को अध्यक्ष बनाकर नेतृत्व सौंपा जा सकता हैं।

Ad
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *