भारत जोड़ो यात्रा को 100 दिन पूरे , राहुल गांधी आज जयपुर आएंगे

News Bureau
2 Min Read

भारत जोड़ो यात्रा को 100 दिन पूरे , राहुल गांधी आज जयपुर आएंगे

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान तक पहुंच चुकी है एवं भारत जोड़ो यात्रा को अब तक 100 दिन पूरे हो चुके हैं राहुल गांधी ने लगभग 72 फ़ीसदी यात्रा पूरी कर दी हैं राहुल गांधी की यात्रा अब राजस्थान के बाद हरियाणा में प्रवेश करेगी।

वहीं राहुल गांधी की यात्रा शुक्रवार को एक शरण में ही सफर तय करेगी , राहुल गांधी पहले फेज में 22 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे एवं इसके बाद इस यात्रा का विश्राम हो जाएगा।

राहुल गांधी 11:00 बजे के बाद जयपुर में पहुंचेंगे एवं यहां पर राहुल गांधी कांग्रेस के नए ऑफिस में 4:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे एवं वह रात्रि विश्राम भी जयपुर में ही करेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा को 100 दिन पूरे होने के साथ ही भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जीतने वाले कई कांग्रेस विधायक भी शामिल होंगे।

वहीं गुरुवार रात को भारत जोड़ो यात्रा का रात्रि ठहराव मीणा हाईकोर्ट था, यहां पर राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के समर्थकों ने नारेबाजी भी की , किरोड़ी मीणा के समर्थक नारे लगाने के बाद वहां से चले गए।

वहीं भारत जोड़ो यात्रा में अल्बर्ट हॉल का नाम बदलने की भी चर्चा तेज हो चुकी हैं , कांग्रेस प्रवक्ता एवं महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कहा है कि अल्बर्ट हॉल का नाम बदलना चाहिए , जयराम रमेश ने कहा कि अल्बर्ट क्वीन विक्टोरिया के पति थी एवं इस नाम 2022 में क्या औचित्य रहा हैं?

यह भी पढ़ें 21 साल के लड़के ने की 52 साल की महिला से शादी, बोले – प्यार में उम्र नहीं, दिल देखा जाता

वहीं भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए जयपुर में शुक्रवार शाम को एक म्यूजिक कंसर्ट रखा गया है , इसमें राहुल गांधी सहित सभी भारत जोड़ो यात्रा के यात्री शामिल रहेंगे ।

.

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Happy Holi wishes message राजस्थान में मतदान संपन्न, 3 दिसंबर का प्रत्याशी और मतदाता कर रहे इंतजार 500 का नोट छापने में कितना खर्चा आता है?, 500 ka note banane ka kharcha मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुरू की फ्री में स्मार्ट मोबाइल देने की योजना सावन के पहले सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं , भेजना चाहते हैं