झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र चुनाव परिणाम जातीय समीकरण इतिहास jhotwara vidhansabha election result 2023

News Bureau

झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र चुनाव परिणाम जातीय समीकरण इतिहास jhotwara vidhansabha election result 2023

झोटवाड़ा विधानसभा जातीय समीकरण, झोटवाड़ा विधानसभा चुनाव परिणाम 

जयपुर जिले के अंतर्गत आने वाली झोटवाड़ा विधानसभा सीट से 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी लालचंद कटारिया ने चुनाव जीता, लालचंद कटारिया को 127185 वोट प्राप्त हुए एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजपाल सिंह शेखावत को 116438 वोट प्राप्त हुई।

तीसरे स्थान पर रहे छोटू राम कुमावत को 5733 वोट प्राप्त हुए, छोटू राम कुमावत भारत वाहिनी पार्टी से चुनाव लड़े थे।

2013 के विधानसभा चुनाव में झोटवाड़ा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजपाल सिंह शेखावत ने 83858 वोट प्राप्त करके चुनाव जीता एवं कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी रेखा कटारिया को 64256 वोट प्राप्त हुए, रेखा कटारिया दूसरे स्थान पर रही थी। तीसरे स्थान पर रहे हरीश यादव को 35445 वोट प्राप्त हुए, चौथे स्थान पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी आशु सिंह को 18704 वोट प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें जमवारामगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम जातीय समीकरण इतिहास Jamwa Ramgarh assembly election result 2023

2008 के विधानसभा चुनाव में झोटवाड़ा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजपाल सिंह शेखावत ने चुनाव जीता, राजपाल सिंह शेखावत को 68851 वोट प्राप्त हुए एवं दूसरे स्थान पर रहे लालचंद कटारिया को 66396 वोट प्राप्त हुए।

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Leave a comment