मनु, हरमनप्रीत सहित चार खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न
केंद्रीय खेल मंत्रालय ने गुरुवार को खेल अवार्ड्स की घोषणा की हैं, खेल मंत्रालय की इस लिस्ट में चार खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड व चार खिलाड़ियों को द्रोणाचार्य अवार्ड देने की घोषणा की है।
खेल रत्न में डी गुकेश का नाम शामिल हैं जो कि पिछले महीने चेस में सबसे कम उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बने, चेस खेल में 1992 के बाद पहली बार किसी खिलाड़ी को खेल रत्न मिलेगा।
ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर पहली खिलाड़ी है, इससे पहले 2016 में जीतूराय खेल रत्न प्राप्त कर चुके हैं।
ओलंपिक में पुरुष हॉकी में कप्तानी करने वाले हरमनप्रीत को भी खेल रत्न मिलेगा।
पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद में गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न मिलेगा।