सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु का रहस्य , सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु कैसे हुई , सुभाष चंद्र बोस को किसने मारा ? आखिर क्या है इन सवालों का राज

सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु का रहस्य , सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु कैसे हुई , सुभाष चंद्र बोस को किसने मारा ? आखिर क्या है इन सवालों का राज

भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में प्रमुख रूप से महात्मा गांधी , भगत सिंह , सुभाष चंद्र बोस सहित कई देश भक्तों का नाम लिया जाता है , लेकिन सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु कैसे हुई यह सवाल आज भी पूरी दुनिया के लिए एक रहस्य बना हुआ है , सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु का रहस्य क्या है इसके बारे में दुनिया में शायद ही किसी व्यक्ति या बहुत कम व्यक्तियों को पता होगा ।

सरकारी दस्तावेज सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु को लेकर एक विमान हादसे को कारण बताते हैं । सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक 18 अगस्त 1945 को सुभाष चंद्र बोस जिस विमान से मंचूरिया जा रहे थे, वह रास्ते में लापता हो गया ‌‌। और इसके बाद सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु विमान के इस दुर्घटना को माना जाता है।

लेकिन इसके कुछ समय बाद जापान सरकार द्वारा स्पष्ट किया गया कि उन दिनों ताइवान में कोई भी विमान दुर्घटनाग्रस्त या लापता नहीं हुआ था ।

लेकिन इसके बाद सवाल यह खड़ा होता है कि अगर विमान लापता नहीं हुआ तो सुभाष चंद्र बोस कहां गए?

अगर मान लिया जाए उन्होंने अंग्रेजों से परेशान होकर गुमनाम जिंदगी जीना चाही तो फिर देश आजाद होने के बाद वापिस भारत क्यों नहीं लौटे ? सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्र भारत में क्यों नहीं आए ? , जबकि वो देश के लिए अपनी जान भी दांव पर लगाने के लिए तैयार रहते थे।

हाल ही में आईबी के 2 दस्तावेजों से जानकारी मिलती है कि जवाहरलाल नेहरू सुभाष चंद्र बोस के घर आने वाले पत्रों की जांच करवा दी थी क्योंकि जवाहरलाल नेहरू को शक था कि सुभाष चंद्र बोस जिंदा है ।

हालांकि कुछ लोगों द्वारा दावा किया जाता है कि सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु हाल ही में हुई है एवं इससे पहले वे गुमनामी बाबा के नाम से भारत में रहते थे , लेकिन इस बात के भी पुख्ता प्रमाण नहीं मिलते हैं। वहीं कुछ लोगों का दावा है कि सुभाष चंद्र बोस को विमान से अंग्रेजों ने अगवा कर लिया था , लेकिन इस बात का भी प्रत्यक्ष प्रमाण उपलब्ध नहीं होता है।

यानी कि सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु के बारे में अभी तक कुछ भी स्पष्ट कहना गलत होगा एवं सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु एक रहस्य बन कर रह जाएगी।

 

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Really Bharat पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट रियली भारत पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

Related Posts