राजकीय कैलेंडर 2023 राजस्थान। Rajkiya calendar 2023 rajasthan

राजकीय कैलेंडर 2023 राजस्थान। Rajkiya calendar 2023 rajasthan

राजस्थान सरकार द्वारा 2023 का कैलेंडर जारी कर दिया गया है।

वर्ष 2023 में संवत 1944-1945 रहेगा। राजस्थान सरकार द्वारा संपूर्ण राज्य में कुछ नियत अवकाश रखे गए हैं, यह अवकाश राजस्थान के सभी  राजकीय कार्यालय  पर लागू होंगे।

वर्ष 2023 में पूरे साल शनिवार व रविवार को सामान्य अवकाश रहेगा। वर्ष 2023 के राजकीय कैलेंडर में कुल 29 सार्वजनिक अवकाश रखे गए हैं साथ ही 21 ऐच्छिक अवकाश भी रखे गए है, इस ऐच्छिक अवकाश की सूची में से कोई भी दो अवकाश प्रत्येक कार्मिक को सुनकर उपभोग करने की अनुज्ञा प्रदान की जावेगी।

राजस्थान सरकार द्वारा जारी सार्वजनिक अवकाश की सूची नीचे महीने वार दी गई है।

जनवरी- राजकीय कैलेंडर के अनुसार 2023 का पहला सार्वजनिक अवकाश 26 जनवरी 2023 गुरुवार को गणतंत्रता दिवस का रहेगा।

फरवरी – राजकीय कैलेंडर के अनुसार 2023 का दूसरा सार्वजनिक अवकाश महाशिवरात्रि का 18 फरवरी 2023 शनिवार को रहेगा।

मार्च- मार्च महीने में होलिका दहन का अवकाश 6 मार्च 2023 सोमवार को व साथ ही होलिका दहन के दूसरे दिन यानी कि 7 मार्च 2023 मंगलवार को धुलंडी का अवकाश रहेगा, 23 मार्च 2023 गुरुवार को चेटीचण्ड का व मार्च महीने का आखिरी सार्वजनिक अवकाश 30 मार्च 2023 गुरुवार को रामनवमी का रहेगा।

अप्रैल-अप्रैल महीने में सबसे ज्यादा अवकाश हैं, अप्रैल महीने का पहला अवकाश 4 अप्रैल 2023 मंगलवार को श्री महावीर जी की जयंती का, 7 अप्रैल 2023 शुक्रवार को गुड फ्राइडे ,14 अप्रैल 2023 शुक्रवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती का अवकाश रहेगा, 22 अप्रैल 2023 शनिवार को परशुराम जयंती व ईदुल फितर का अवकाश रहेगा।

मई-मई में केवल एक ही सार्वजनिक अवकाश है, जो 22 मई 2023 सोमवार को महाराणा प्रताप जयंती का अवकाश रहेगा।

जून- 26 जून 2023 गुरुवार को ईदुलजुहा का अवकाश रहेगा।

जुलाई- 29 जुलाई 2023 शनिवार को मोहर्रम (ताजिया) चांद से का अवकाश रहेगा।

अगस्त- 9 अगस्त 2030 बुधवार को इंटरनेशनल आदिवासी दिवस,15 अगस्त 2023 मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस और 30 अगस्त 2023 बुधवार को हिंदू पर्व रक्षाबंधन का अवकाश रहेगा।

सितंबर- 7सितंबर 2023 बुधवार को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी, 25 सितंबर 2023 सोमवार को रामदेव जयंती, वीर तेजा दशमी एवं खेजड़ी शहीद दिवस पर अवकाश रहेगा और 28 सितंबर 2023 गुरुवार को बारावफात (चांद से) का अवकाश रहेगा।

अक्टूबर- 2 अक्टूबर 2023 सोमवार को (भारत के राष्ट्रपिता) महात्मा गांधी जयंती का अवकाश रहेगा, 15 अक्टूबर 2023 रविवार को नवरात्रा स्थापना एवं महाराजा अग्रसेन की जयंती का अवकाश रहेगा,  22 अक्टूबर 2023 रविवार को दुर्गा अष्टमी व 24 अक्टूबर 2023 मंगलवार को विजयदशमी का अवकाश रहेगा।

नवंबर- 12 नवंबर 2023 रविवार को दीपावली और 13 नवंबर 2023 सोमवार के दिन गोवर्धन पूजा का अवकाश रहेगा, 15 नवंबर 2030 बुधवार को भाई दूज और 27 नवंबर 2023 सोमवार को श्री गुरु नानक जयंती का अवकाश रहेगा।

दिसंबर- इस साल का आखिरी अवकाश 25 दिसंबर 2023 सोमवार के दिन क्रिसमस डे का अवकाश रहेगा।

राजस्थान सरकार द्वारा जारी ऐच्छिक अवकाश की सूची नीचे महीने वार दी गई है।

जनवरी-वर्ष के पहले दिन 1 जनवरी 2023 रविवार को क्रिश्चियन नववर्ष दिवस, 13 जनवरी 2023 शुक्रवार को लोहड़ी पर्व , 28 जनवरी 2023 शनिवार को श्री देवनारायण भगवान जयंती है।

फरवरी-3 फरवरी 2023 शुक्रवार को विश्वकर्मा जयंती, 4 फरवरी 2023 शनिवार को स्वामी रामचरण जयंती, 5 फरवरी 2023 रविवार को गुरु रविदास जयंती ,15 फरवरी 2023 बुधवार को श्री महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती, फरवरी महीने की अंतिम ऐच्छिक अवकाश 23 फरवरी 2023 गुरुवार को गॉडगे महाराज जयंती हैं।

मार्च- 7  मार्च 2023 मंगलवार को शब ए बारात हैं।

अप्रैल -11 अप्रैल 2023 मंगलवार को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती, 14 अप्रैल 2023 शुक्रवार को वैशाखी, 17 अप्रैल 2023 सोमवार को सेन जयंती, 21 अप्रैल 2023 शुक्रवार को जूमातुलविदा है।

मई-5 मई 2023 शुक्रवार को बुद्ध पुर्णिमा है।

जून-जून में कोई ऐच्छिक अवकाश नहीं है।

जुलाई-3 जुलाई 2023 सोमवार को गुरु पूर्णिमा है।

अगस्त-अगस्त में कोई ऐच्छिक अवकाश नहीं है।

सितंबर-6 सितंबर 2023 बुधवार को थदडी, 19 सितंबर 2023 मंगलवार को गणेश चतुर्थी, 20 सितंबर 2023 बुधवार को सम्वत्सरी व 28 सितंबर 2023 गुरुवार को अनन्त चतुर्थी हैं।

अक्टूबर- 23 अक्टूबर 2023 सोमवार को महानवमी हैं।

नवंबर- 1 नवंबर 2023 बुधवार को करवा चौथ हैं, इसके बाद 2023 में कोई ऐच्छिक अवकाश नहीं है।

दिसंबर- दिसंबर में कोई ऐच्छिक अवकाश नहीं है।

 

राजस्थान सरकार द्वारा जारी राजकीय कैलेंडर में जनवरी महीने में केवल एक सार्वजनिक अवकाश हैं फरवरी महीने में भी केवल एक यह सार्वजनिक अवकाश हैं वहीं मार्च महीने की बात करें तो मार्च में कुल चार सार्वजनिक अवकाश हैं अप्रैल महीने में पांच सार्वजनिक अवकाश है मई, जून, जुलाई महीने में केवल एक-एक सार्वजनिक अवकाश हैं, अगस्त व सितंबर महीने में तीन-तीन सार्वजनिक अवकाश हैं, अक्टूबर व नवंबर महीने में चार-चार सार्वजनिक अवकाश है, कोई दिसंबर महीने में केवल एक सार्वजनिक अवकाश ही है।

वहीं ऐच्छिक अवकाश की बात करें तो जनवरी में तीन ऐच्छिक अवकाश फरवरी में पांच ऐच्छिक का अवकाश, मार्च में एक ऐच्छिक का अवकाश, अप्रैल में चार ऐच्छिक अवकाश, मई में एक ऐच्छिक अवकाश, जुलाई में एक ऐच्छिक अवकाश, सितंबर में चार ऐच्छिक अवकाश  व अक्टूबर-नवंबर में एक-एक अवकाश हैं। जून, मई, अगस्त व  दिसंबर में कोई भी ऐसी का अवकाश नहीं है।

एड़ियां फटने का कारण ? क्या है एड़ियां फटने का इलाज

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Really Bharat पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट रियली भारत पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

Related Posts