रविंद्र सिंह भाटी और प्रियंका चौधरी भाजपा से निष्कासित

News Bureau

रविंद्र सिंह भाटी और प्रियंका चौधरी भाजपा से निष्कासित

करीब एक सप्ताह तक भारतीय जनता पार्टी में रहकर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी के विरोध में चुनाव लड़ने वाले रविंद्र सिंह भाटी और बाड़मेर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी प्रियंका चौधरी को भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया हैं।

जय नारायण व्यास के पूर्व अध्यक्ष रह चुके रविंद्र सिंह भाटी शिव विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, रविंद्र सिंह भाटी ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन रविंद्र सिंह को भाजपा से टिकट न मिलने के बाद रवींद्र ने निर्दलीय चुनाव मैदान में ताल ठोक दी।

बाड़मेर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने दीपक चौधरी को टिकट देने के बाद भाजपा नेता प्रियंका चौधरी ने बगावत कर दी और निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर गई।

अब भारतीय जनता पार्टी ने दोनों नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Leave a comment