कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उभरने के संकेत

News Bureau

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उभरने के संकेत 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर जारी किए गए कई एजेंसियों के एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी का बेहतर प्रदर्शन बताया जा रहा है , 13 मई को वोटों की गिनती के साथ ही नतीजे जारी कर दिए जाएंगे ।

आपको बता दें कि कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए, जिसमें से बहुमत के लिए 113 विधानसभा सीट जरूरी है।

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक कांग्रेस पार्टी को 131 सीटें प्राप्त हो सकती है ‍‍,  वहीं भारतीय जनता पार्टी को 71 विधानसभा सीटें मिलने का अनुमान बताया गया। जीडीएस को 22 विधानसभा सीटें दी गई है।

ज़ी न्यूज़ मैट्रिज के मुताबिक कांग्रेस को 110 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज हो सकती है एवं भाजपा को 86 विधानसभा सीटें मिल सकती है।

एबीपीसी वोटर्स के मुताबिक कांग्रेसी 106 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी एवं भाजपा 90 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की गई एवं जीडीएस 25 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी एवं 3 विधानसभा सीटों पर अन्य जीतेंगे ।

यह भी पढ़ें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पूछताछ के दौरान मारा थप्पड़ , पत्रकारों का दावा

इंडिया टीवी के मुताबिक कांग्रेसी 115 विधानसभा सीटों पर जीत कर रही है एवं भाजपा के 86 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर रही है ,जेडीएस 22 विधानसभा सीटों पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

रिपब्लिक पी मार्क के मुताबिक कांग्रेस 101 विधानसभा सीटों पर कब्जा कर सकती है एवं भाजपा 12 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। जेडीएस को 28 विधानसभा सीटें मिलने का अनुमान बताया गया है।

TV9 के मुताबिक कांग्रेसी 101 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है एवं भाजपा 93 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। जीत दर्ज कर सकती है वही इस एग्जिट पोल में अन्य के खाते में 7 सीटें बताई गई है।

लेकिन सभी एग्जिट पोल में देखा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी को भाजपा से बेहतर दिखाया गया है , लेकिन भाजपा के कई नेता अपनी सरकार बनाने का दावा ठोक रहे हैं।

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Leave a comment