ISRO को सफलता: चंद्रयान 3 को लेकर खुशखबरी, इस दिन लैंडिंग की तैयारी

News Bureau

ISRO को सफलता: चंद्रयान 3 को लेकर खुशखबरी, इस दिन लैंडिंग की तैयारी 

इसरो ने ट्वीट करके बताया कि शनिवार को देर शाम चंद्रमा की कक्षा में chandrayaan-3 को सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है, chandrayaan-3 अब चंद्रमा का तेज गति से चक्कर लगाएगा एवं इसके बाद अगर सब स्थिति बेहतर रही तो 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर chandrayaan-3 की लैंडिंग करवाई जाएगी।

chandrayaan-3 को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित करने से पहले chandrayaan-3 ने पृथ्वी का चक्कर लगाया एवं chandrayaan-3 को ऊपर उठाने के लिए पांच प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

अगर इस पूरे कार्यक्रम में भारत को सफलता मिलती है तो इस सॉफ्ट लैंडिंग के बाद भारत, अमेरिका, चीन एवं पूर्व सोवियत संघ जैसे देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें तलाक लेने का तरीका, कैसे लिया जाता है आपसी सहमति से तलाक

इससे पहले chandrayaan-2 को 2019 में लांच किया था,  लेकिन आखिरी वक्त पर असफलता हाथ लगी क्योंकि लैंडर विक्रम  के पथ विचलन के कारण सॉफ्ट लैंडिंग नहीं करवाई जा सकी।

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
2 Comments