अक्टूबर में कब है चांद ग्रहण और सूर्य ग्रहण, 2023 के इस महीने में लग रहे हैं दो ग्रहण

News Bureau
2 Min Read

अक्टूबर में कब है चांद ग्रहण और सूर्य ग्रहण, 2023 के इस महीने में लग रहे हैं दो ग्रहण 

2023 में कुल चार ग्रहण लगने थे जिनमें पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था एवं पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लगा था।

वही एक सूर्य ग्रहण एवं एक चंद्र ग्रहण अब एक ही महीने में लगने वाले हैं, तो 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण एवं 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण अक्टूबर महीने में लगने वाले हैं। खगोलीय घटना में ऐसे संयोग बहुत कम देखने को मिलते हैं।

लेकिन विशेष बात यह है कि सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखने वाला हैं, यानी कि भारत में सूर्य ग्रहण का कोई असर नहीं होगा। लेकिन चंद्र ग्रहण के समय भारत में सूतक काल रहेगा।

अक्टूबर 2023 में सूर्य ग्रहण कब है ?

2023 के अक्टूबर में सूर्य ग्रहण की बात की जाए तो यह साल का दूसरा सूर्य ग्रहण है एवं यह 14 अक्टूबर को शनिवार के दिन लगने वाला है।

यह सूर्य ग्रहण कई हिस्सों से देखा जा सकता है, जिसमें साउथ अमेरिका, मैक्सिक, अटलांटिक, सेंट्रल अमेरिका जैसी जगह शामिल है।

यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए धार्मिक आधार पर भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा ‌।

अक्टूबर 2023 में चंद्र ग्रहण कब है ? 

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण एवं आखिरी चंद्र ग्रहण 28 29 अक्टूबर की रात को लगने वाला है, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया एवं ऑस्ट्रेलिया समेत कई समय दिखेगा ‌।

यह चंद्र ग्रहण भारत से देखा जा सकता है इसलिए धार्मिक आधार पर सूतक काल मान्य होगा ‌।

बता दें कि भारत की नई दिल्ली में चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को 01:44:05 a.m पर अधिकतम चंद्र ग्रहण देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें नए कपड़े किस दिन पहनना चाहिए ? शुभ मुहूर्त व रंग के बारे में जान लिजिए

.

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
रविंद्र सिंह भाटी और उम्मेदाराम बेनीवाल ने मौका देखकर बदल डाला बाड़मेर का समीकरण Happy Holi wishes message राजस्थान में मतदान संपन्न, 3 दिसंबर का प्रत्याशी और मतदाता कर रहे इंतजार 500 का नोट छापने में कितना खर्चा आता है?, 500 ka note banane ka kharcha मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुरू की फ्री में स्मार्ट मोबाइल देने की योजना