कांग्रेस अध्यक्ष के लिए शशि थरूर बनाम अशोक गहलोत संभव , तीसरा चेहरा बिगाड़ सकता है समीकरण

News Bureau
3 Min Read

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए शशि थरूर बनाम अशोक गहलोत संभव , तीसरा चेहरा बिगाड़ सकता है समीकरण

कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद हेतु चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए ही नहीं बल्कि विपक्ष के लिए भी अति महत्वपूर्ण है, कांग्रेस पार्टी का अगला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी का लंबा भविष्य तय करने वाला है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी पिछले कई सालों से विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव हारने के साथ लोकसभा के 2014 एवं 2019 के चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस पार्टी की विपक्षी पार्टियों की भी नजरें कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष पर हैं।

अब तक कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष पद हेतु चुनाव लड़ने के लिए अशोक गहलोत का नाम सामने आ रहा था , अशोक गहलोत कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता है गांधी परिवार के करीबी नेताओं में से एक है एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री है ।

लेकिन बताया जा रहा है कि शशि थरूर ने कांग्रेस पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करके चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है । सोनिया गांधी ने भी शशि थरूर को चुनाव लड़ने के लिए सहमति दे दी है एवं सोनिया गांधी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव लड़ने के लिए किसी भी नेता को किसी भी नेता की सहमति जरूरी नहीं है। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव लड़ने के लिए सभी नेता स्वतंत्र है। लेकिन इसके बाद संभावनाएं जताई जा रही है कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव लड़ने के लिए कई और नेता भी मैदान में आ सकते हैं।

क्योंकि सोनिया गांधी की तरफ से कहा गया कि गांधी परिवार किसी भी नेता को उम्मीदवार घोषित नहीं करेगा। और ऐसे में कांग्रेस पार्टी के कई नेता मैदान में आ सकते हैं लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव लड़ने से इनकार भी कर सकते हैं। क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी का नया अध्यक्ष एक व्यक्ति एक पद फार्मूले पर काम करेगा। और मुख्यमंत्री गहलोत फिलहाल राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को छोड़ने के लिए राजी नहीं दिख रहे हैं।

अगर गांधी परिवार यानी कि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी मुख्यमंत्री गहलोत को अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवार घोषित नहीं करते हैं तो संभावनाएं कम है कि अशोक गहलोत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़े। पहले बताया जा रहा था कि गांधी परिवार की तरफ से आधिकारिक रूप से अशोक गहलोत उम्मीदवार हो सकते हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।

शशि थरूर पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं एवं उन्होंने कांग्रेस के कई नेताओं से मुलाकात करके स्वयं अध्यक्ष पद हेतु चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे है।

.

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Happy Holi wishes message राजस्थान में मतदान संपन्न, 3 दिसंबर का प्रत्याशी और मतदाता कर रहे इंतजार 500 का नोट छापने में कितना खर्चा आता है?, 500 ka note banane ka kharcha मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुरू की फ्री में स्मार्ट मोबाइल देने की योजना सावन के पहले सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं , भेजना चाहते हैं