भाजपा ने राजस्थान में 2 से 3 सीटों पर टक्कर मानी, अमित शाह भी कह चुके हैं ये बात

News Bureau
2 Min Read

भाजपा ने राजस्थान में 2 से 3 सीटों पर टक्कर मानी, अमित शाह भी कह चुके हैं ये बात

राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन इस बार मामला फंसा हुआ दिख रहा है।

प्रदेश भाजपा कमेटी ने केंद्रीय संगठन को लोकसभा सीटों की स्थिति की रिपोर्ट सौंपी, इस रिपोर्ट में भारतीय जनता पार्टी ने दो से तीन सीटों पर रोचक मुकाबला माना हैं।

52000 से अधिक बूथों का अध्ययन करके तैयार की रिपोर्ट

प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर मतदान होने के बाद प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की निगरानी में 52000 से अधिक बूथों की रिपोर्ट तैयार की गई, यह रिपोर्ट विधानसभा वाइज और जिले वाइज हैं।

इस रिपोर्ट में कांग्रेस या अन्य से प्रभावित रहने वाले वाले बूथों की जानकारी भी दी गई हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वी राजस्थान और शेखावाटी की दो से तीन लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को चुनावी मुकाबले में माना हैं, इसी आधार पर पिछले दिनों केंद्रीय गृहमंत्री ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि राजस्थान में दो से तीन लोकसभा सीटों पर कड़ी टक्कर है और अन्य लोकसभा सीटें भाजपा बड़े मार्जन से जीत रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बताया कि 23 लोकसभा सीटों पर भाजपा 1 लाख से अधिक अंतर से लोकसभा सीटें जीतेगी। सीपी जोशी ने बताया कि इनमें से कई लोकसभा सीटें 5 लाख से ज्यादा अंतर से जीती जाएगी।

बता दें कि राजस्थान की कई लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी व अन्य प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

.

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
राहुल गांधी ने शादी को लेके कही बड़ी बात, जानिए कब हैं राहुल गांधी की शादी रविंद्र सिंह भाटी और उम्मेदाराम बेनीवाल ने मौका देखकर बदल डाला बाड़मेर का समीकरण Happy Holi wishes message राजस्थान में मतदान संपन्न, 3 दिसंबर का प्रत्याशी और मतदाता कर रहे इंतजार 500 का नोट छापने में कितना खर्चा आता है?, 500 ka note banane ka kharcha