भाजपा के रविंद्र सिंह भाटी को शिव से नहीं मिला टिकट, समर्थक उठा रहे सवाल

News Bureau

भाजपा के रविंद्र सिंह भाटी को शिव से नहीं मिला टिकट, समर्थक उठा रहे सवाल

जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी शिव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे एवं रविंद्र सिंह भाटी ने जनसंपर्क भी किया था लेकिन इसके बाद रविंद्र सिंह भाटी ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर दी।

माना जा रहा था कि शिव विधानसभा सीट से रविंद्र सिंह भाटी को विधानसभा चुनाव मैदान में उतर जाएगा लेकिन रविंद्र सिंह भाटी को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट नहीं की शिव विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने स्वरूप सिंह खारा को चुनाव मैदान में उतारा।

इसके बाद अब रविंद्र सिंह भाटी के समर्थक सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी का विरोध कर रहे हैं।

इससे पहले माना जा रहा था कि रविंद्र सिंह भाटी को सरदारपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है लेकिन यहां पर भी रविंद्र सिंह भाटी को टिकट नहीं दिया।

यह भी पढ़ें ओसियां में त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना, आरएलपी का प्रत्याशी अभी बाकी

अब बड़ा सवाल यह है कि रविंद्र सिंह भाटी भारतीय जनता पार्टी के साथ रहेंगे या निर्दलीय ताल ठोकेंगे ?

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Leave a comment