कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी को मिली कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी
बायतु से विधायक एवं पूर्व राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से कांग्रेस प्रभारी बनाया है।
इससे पहले हरीश चौधरी पंजाबी में कांग्रेस प्रभारी रह चुके हैं, इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब का महासचिव बनाया है।
कांग्रेस संगठन महासचिव कैसी वेणुगोपाल ने नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं, इसके साथ ही रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया है।
कांग्रेस ने 14 क्षेत्रों में प्रदेश प्रभारी बदले हैं एवं राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश में महासचिव को बदल गया।
राजस्थान के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा 2022 से लगातार राजस्थान के प्रभारी पद पर नियुक्त है।
हालांकि कुछ समय पहले बताया जा रहा था कि मीनाक्षी नटराजन को राजस्थान का प्रभारी बनाया जा सकता है, तेलंगाना के प्रभारी पद की जिम्मेदारी दे दी गई है।