राजस्थान में बदल सकता है कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष , प्रियंका गांधी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

News Bureau

राजस्थान में बदल सकता है कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष , प्रियंका गांधी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में बहुमत के साथ विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद अब आगामी राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव एवं 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं।

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है इनमें राजस्थान , महाराष्ट्र , दिल्ली , गुजरात ,  तमिलनाडु , पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे राज्य शामिल है।

राजस्थान में कांग्रेस का कौन होगा नया प्रदेश अध्यक्ष ? 

इसी के साथ कांग्रेस पार्टी राजस्थान में बीच एक बड़ा बदलाव कर सकती है एवं सचिन पायलट एवं अशोक गहलोत के बीच मनमुटाव को लेकर राजस्थान में नया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है।

राजस्थान में कांग्रेस पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है , सचिन पायलट व अशोक गहलोत के बीच की लड़ाई को खत्म करने के लिए सचिन पायलट को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें श्री डूंगरगढ़ में किसान महापंचायत : हनुमान बेनीवाल बोले पेपर लीक मामले में कांग्रेस सरकार की मिलीभगत

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश एवं कर्नाटक में चुनाव प्रचार किया गया था एवं इन दोनों राज्यों में कांग्रेस को जीत मिली एवं ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी में प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

 

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Leave a comment