बांसवाड़ा में कांग्रेस ने BAP को समर्थन दिया, मालवीया के लिए चुनौती

Prakash Choudhary
2 Min Read

बांसवाड़ा में कांग्रेस ने BAP को समर्थन दिया, मालवीया के लिए चुनौती 

बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी ने भारतीय आदिवासी पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है, रविवार रात को राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी की बांसवाड़ा लोकसभा सीट व बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी भारतीय आदिवासी पार्टी को समर्थन करेगी।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले महेन्द्रजीत सिंह मालवीया अब बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी है, महेन्द्रजीत सिंह मालवीया लिए यह गठबंधन बड़ा चुनौती होगा।

कांग्रेस पार्टी ने बांसवाड़ा लोक सभा सीट पर नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशी का ऐलान किया था, 4 अप्रैल को कांग्रेस ने पहले अर्जुन सिंह बामनिया का नाम तय किया, लेकिन इसके 2 घंटे बाद अरविंद डामोर ने नामांकन भरा।

और अब कांग्रेस पार्टी ने बाप पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

भारतीय आदिवासी पार्टी का आदिवासी क्षेत्र में काफी वर्चस्व है ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने बांसवाड़ा लोकसभा सीट को भारतीय आदिवासी पार्टी के लिए छोड़ दिया हैं।

यह भी पढ़ें Fact Checker: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबैन ने कांग्रेस ज्वॉइन की ?

2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय आदिवासी पार्टी के तीन विधायक चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

.

Share This Article
By Prakash Choudhary Editor In Chief
आस पड़ोस की कहासुनी , राजनीति की सीधी व उटपटांग बातें , शिक्षा जगत की खबरें । #PrakashChoudhary नया लेखक लेकिन कुछ पुराने रीति रिवाजों का जानकार 😊
रविंद्र सिंह भाटी और उम्मेदाराम बेनीवाल ने मौका देखकर बदल डाला बाड़मेर का समीकरण Happy Holi wishes message राजस्थान में मतदान संपन्न, 3 दिसंबर का प्रत्याशी और मतदाता कर रहे इंतजार 500 का नोट छापने में कितना खर्चा आता है?, 500 ka note banane ka kharcha मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुरू की फ्री में स्मार्ट मोबाइल देने की योजना