अगर अब होते हैं लोकसभा चुनाव तो इन राज्यों में हार जाएगी भाजपा, सी वोटर सर्वे का दावा

News Bureau
2 Min Read

अगर अब होते हैं लोकसभा चुनाव तो इन राज्यों में हार जाएगी भाजपा, सी वोटर सर्वे का दावा 

इंडिया टुडे सी वोटर सर्वे के अनुसार अगर 2024 में देश में होने वाले लोकसभा चुनाव आज हो जाए तो कौन सी पार्टी की क्या स्थिति रह सकती है, इसके बारे में अनुमान लगाया गया है।

इंडिया टुडे के सी वोटर सर्वे के मुताबिक एनडीए को बिहार में 14 सिम मिलने का अनुमान है , एवं इंडिया गठबंधन को 26 लोकसभा सीटों पर जीत मिल सकती हैं।

पंजाब में एनडीए सिर्फ एक लोकसभा सीट पर जीत सकती है एवं इंडिया गठबंधन को 12 लोकसभा सिम मिल सकती है।

अब महाराष्ट्र की बात करते हैं महाराष्ट्र में एनडीए को 20 एवं इंडिया गठबंधन को 28 लोकसभा सीटें मिलती दिखाई दे रही है।

पश्चिम बंगाल की बात की जाए तो पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन को 24 लोकसभा सीटें एवं एनडीए को 18 लोकसभा सीटें मिल सकती है।

यानी कि इंडिया टुडे की सर्वे में इंडिया गठबंधन को लोकसभा चुनाव में फायदे में दिखाया गया है एवं एनडीए गठबंधन इन राज्यों में कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें Amit Shah Rajasthan: अमित शाह पहुंचे राजस्थान, बोले- ‘2024 में मोदी जी को पीएम बनाना है’

तमिलनाडु के सर्वे की बात की जाए तो यहां पर एनडीए गठबंधन को एक भी लोकसभा सीट नहीं मिलने का अनुमान है एवं राज्य की सभी 39 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन जीत सकती है।

Ad
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *