नोखा विधानसभा चुनाव परिणाम जातीय समीकरण इतिहास Nokha vidhansabha Election Result 2023

News Bureau

नोखा विधानसभा चुनाव परिणाम जातीय समीकरण इतिहास, Nokha vidhansabha Election Result 2023

नोखा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी भले ही चुनाव नहीं जीत पाए, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी हमेशा यहां के चुनावी समीकरण को बदलने की ताकत रखते हैं।

बीकानेर जिले के अंतर्गत आने वाले नोखा विधानसभा सीट से 2018 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिहारीलाल ने 86917 वोट प्राप्त करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रामेश्वर डूडी को 8663 वोट के अंतर से चुनाव हराया।

2018 के विधानसभा चुनाव में नोखा विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रामेश्वर डूडी को 78254 वोट प्राप्त हुए, निर्दलीय प्रत्याशी मगनाराम को 8350 वोट प्राप्त हुए एवं निर्दलीय प्रत्याशी मेघ सिंह को 5969 वोट प्राप्त हुए। यहां से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की प्रत्याशी इंदु देवी को 4546 वोट प्राप्त हुए।

2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रामेश्वर डूडी को 70801 वोट प्राप्त हुए एवं प्रतिद्वंदी कन्हैया लाल को 40007 वोट प्राप्त हुए। 2013 के विधानसभा चुनाव परिणाम में नोखा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी पांचवी स्थान पर रही थी। दूसरे स्थान पर रहे कन्हैयालाल निर्दलीय प्रत्याशी थे, वहीं तीसरे स्थान पर रहे बिहारी लाल एवं चौथे स्थान पर रहे मनीष भी निर्दलीय प्रत्याशी थे।

यह भी पढ़ें लूणकरणसर विधानसभा चुनाव परिणाम जाति समीकरण इतिहास lunkaransar vidhansabha election result 2023

2008 के विधानसभा चुनाव में जहां से निर्दलीय प्रत्याशी कन्हैयालाल ने 49796 वोट प्राप्त करते हुए करीब 2200 वोट के अंतर से रामेश्वर डूडी को चुनाव हराया। रामेश्वर डूडी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे थे एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिहारीलाल को 25 हजार अट्ठारह वोट प्राप्त हुए।

Follow Facebook Page – REALLY BHARAT

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Leave a comment