राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025: परिणाम कल, जानें चेक करने का तरीका
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 12वीं के परिणाम 2025 जल्द ही घोषित करने वाला है। बोर्ड के आधिकारिक एक्स हैंडल के अनुसार, 12वीं के परिणाम 22 मई 2025 को जारी होगा। इस साल 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में लाखों छात्र शामिल हुए थे, और अब सभी को अपने परिणामों का इंतजार है।
RBSE 12TH RESULT DATE 2025
RBSE ने 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक आयोजित की थीं। पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार, साइंस स्ट्रीम में 97.73%, कॉमर्स में 98.95%, और आर्ट्स में 96.88% पास प्रतिशत रहा था। इस साल भी बोर्ड से उत्कृष्ट परिणामों की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, परिणाम मई के अंतिम सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
12th Board रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र अपने परिणाम निम्नलिखित स्टेप्स के जरिए चेक कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- “RBSE 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।
जो छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाएंगे, वे सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, जिसका शेड्यूल परिणाम घोषणा के बाद जारी होगा। इसके अलावा, असंतुष्ट छात्र री-चेकिंग या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
छात्रों और अभिभावकों को परीक्षा परिणाम की शुभकामनाएं!