चुनाव जीत गए तो रविंद्र भाटी किस पार्टी में शामिल होंगे, खुद खुलासा किया

2 Min Read

चुनाव जीत गए तो रविंद्र भाटी किस पार्टी में शामिल होंगे, खुद खुलासा किया

बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट (Shiv Assembly Election Result) से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रविंद्र सिंह भाटी ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर एक सप्ताह के भीतर ही बगावत कर दी थी, रविंद्र सिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) को भारतीय जनता पार्टी से टिकट न मिलने के बाद शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा और यहां से रविंद्र सिंह भाटी की मजबूत स्थिति भी बताई जा रही हैं।

रविंद्र सिंह भाटी ने कहा की अगर वे विधानसभा चुनाव जीत जाते हैं तो जो शिव की जनता का ध्यान रखेगी, उसी पार्टी का समर्थन करूंगा।

रविंद्र सिंह भाटी ने कहा है कि अभी तक उनसे किसी भी पार्टी ने संपर्क नहीं किया है, लेकिन उनके लिए शिव की जनता महत्वपूर्ण है।

शिव विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी से बागी होकर फतेह खान निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, भारतीय जनता पार्टी से बागी होकर रविंद्र सिंह भाटी चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी ने विधायक अमीन खान पर विश्वास जताया है और भारतीय जनता पार्टी ने स्वरूप सिंह खारा को चुनाव मैदान में उतारा हैं। हालांकि यहां से पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत भी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं ऐसे में यहां पर पंचकोणीय मुकाबला है।

.

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
राहुल गांधी ने शादी को लेके कही बड़ी बात, जानिए कब हैं राहुल गांधी की शादी रविंद्र सिंह भाटी और उम्मेदाराम बेनीवाल ने मौका देखकर बदल डाला बाड़मेर का समीकरण Happy Holi wishes message राजस्थान में मतदान संपन्न, 3 दिसंबर का प्रत्याशी और मतदाता कर रहे इंतजार 500 का नोट छापने में कितना खर्चा आता है?, 500 ka note banane ka kharcha