बाड़मेर की विधानसभा सीटों का एग्जिट पोल Barmer Exit Poll

3 Min Read

बाड़मेर की विधानसभा सीटों का एग्जिट पोल Barmer Exit Poll

बाड़मेर की कुल सात विधानसभा सीटों में से तीन विधानसभा सीटों पर गैर कांग्रेस बीजेपी प्रत्याशी समीकरण बिगाड़ दिए है।

बाड़मेर विधानसभा सीट का एग्जिट पोल Barmer Vidhansabha Exit Poll

बाड़मेर विधानसभा सीट की बात की जाए तो यहां पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मेवाराम जैन एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दीपक कड़वासरा के सामने निर्दलीय प्रत्याशी प्रियंका चौधरी मजबूत स्थिति में है।

बायतु विधानसभा सीट का एग्जिट पोल Baytu Vidhansabha Exit Poll

बायतु विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी हरीश चौधरी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बालाराम मूढ़ के सामने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल मजबूत स्थिति में है।

शिव विधानसभा सीट का एग्जिट पोल Shiv (Sheo) Vidhansabha Exit Poll

शिव विधानसभा सीट की बात की जाए तो यहां से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अमीन खान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी स्वरूप सिंह खारा के सामने निर्दलीय प्रत्याशी फतेह खान एवं रविंद्र सिंह भाटी मजबूत स्थिति में बताए जा रहे हैं।

पचपदरा विधानसभा सीट का एग्जिट पोल Pachpdra Vidhansabha Exit Poll

पचपदरा विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मदन प्रजापत एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरुण अमराराम चौधरी में टक्कर देखने को मिल रही है एवं यहां से कांग्रेस पार्टी के मदन प्रजापत मजबूत स्थिति में है।

सिवाना विधानसभा सीट का एग्जिट पोल Siwana Vidhansabha Exit Poll

सिवाना विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह के सामने भाजपा के हम्मीर सिंह भायल के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है और हार जीत का अंतर बहुत कम रह सकता है।

गुड़ामालानी विधानसभा सीट का एग्जिट पोल Gudamalani Vidhansabha Exit Poll

गुड़ामालानी विधानसभा सीट की बात की जाए तो यहां से कांग्रेस की प्रत्याशी सोनाराम चौधरी के सामने भाजपा के के बिश्नोई चुनाव लड़ रहे हैं, गुड़ामालानी में भारतीय जनता पार्टी मजबूत स्थिति में है।

चौहटन विधानसभा सीट का एग्जिट पोल Chohatan Vidhansabha Exit Poll

चौहटन विधानसभा सीट की बात की जाए तो चौहटन से कांग्रेस प्रत्याशी पदमाराम मेघवाल के सामने भाजपा के आदुराम मेघवाल चुनाव लड़ रहे हैं जबकि कांग्रेस पार्टी के पदमाराम मेघवाल मजबूत स्थिति में बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें जोधपुर में मतदान के दिन EVM गायब, पुलिस ने मामला छुपाया अब हुआ खुलासा

.

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
राहुल गांधी ने शादी को लेके कही बड़ी बात, जानिए कब हैं राहुल गांधी की शादी रविंद्र सिंह भाटी और उम्मेदाराम बेनीवाल ने मौका देखकर बदल डाला बाड़मेर का समीकरण Happy Holi wishes message राजस्थान में मतदान संपन्न, 3 दिसंबर का प्रत्याशी और मतदाता कर रहे इंतजार 500 का नोट छापने में कितना खर्चा आता है?, 500 ka note banane ka kharcha