आज कांग्रेस के नए अध्यक्ष संभालेंगे कमान , मल्लिकार्जुन खड़गे बनेंगे नए कांग्रेस अध्यक्ष

आज कांग्रेस के नए अध्यक्ष संभालेंगे कमान , मल्लिकार्जुन खड़गे बनेंगे नए कांग्रेस अध्यक्ष

‌ देश की पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस में गांधी परिवार से बाहर का व्यक्ति 24 साल बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालेगा , कांग्रेस अध्यक्ष पद हेतु चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को मात देकर अध्यक्ष पद का चुनाव जीता।

मल्लिकार्जुन खड़गे  26 अक्टूबर को कांग्रेस के अध्यक्ष तौर पर पद संभालेंगे , कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को सुबह 10:30 पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ‍, कांग्रेस नेता राहुल गांधी , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनावों में खड़गे को 7897 वोट मिले थे , वही शशि थरूर को 1072 वोट मिले थे , ऐसे में खड़गे ने 6825 वोट से कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव जीता।

कांग्रेस पार्टी का नया अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनने के बाद कई मायने निकाले जा रहे हैं ‍‍, जानकारों के मुताबिक कांग्रेस दलित वोट बैंक को साधने के लिए इस बार खास  जोर दे रही है इसीलिए मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में स्वीकार किया गया।

कांग्रेस पार्टी से परिवारवाद का आरोप खत्म करने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया ।

यह भी पढ़ें गुजरात में ओवैसी अपना मुसलमान वोटरों पर कितना प्रभाव छोड़ पाएंगे ?

कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस पार्टी को फायदा पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष के सामने कई चुनौतियां हैं 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एकजुट करके लोकसभा चुनाव में जनाधार को पाना कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए बड़ी चुनौती होगा।

मल्लिकार्जुन खड़गे के राजनीतिक सफर की बात की जाए तो वो कर्नाटक से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं , 8 बार विधानसभा चुनाव जीता , दो बार लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं , एक बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। एवं मल्लिकार्जुन खड़गे 2019 के लोकसभा चुनाव हार गए थे , खड़गे यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे थे।

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Really Bharat पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट रियली भारत पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

Related Posts