अशोक गहलोत बनाना चाहते हैं अपने नाम रिकॉर्ड …. ?

अशोक गहलोत एक बार फिर सचिन पायलट के साथ चाल खेल सकते हैं?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं एवं वर्तमान में मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए कांग्रेस में आपसी कलह का मुकाबला कूटनीति के साथ किया ‌‌। वहीं गहलोत अपनी सरकार बचाने में कामयाब हो गए। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में एक नया रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं कि राजस्थान में सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रिकॉर्ड उनके नाम पर हो , अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहने वाली व्यक्ति मोहनलाल सुखाड़िया हैं मोहनलाल सुखाड़िया कुल 7038 दिन तक मुख्यमंत्री पद पर रहे। और अशोक गहलोत अपने पिछले दो कार्यकाल में 3656 दिन तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। एवं अगर अशोक गहलोत वर्तमान सरकार को 5 साल तक खुद के नेतृत्व में चलाते हैं तो 1826 दिन और हो जाएंगे यानी कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कुल 5482 दिन तक मुख्यमंत्री पद पर रह जाएंगे। संभवत अशोक गहलोत 2023 तक मुख्यमंत्री पद पर रहेंगे क्योंकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास अभी भी बहुमत है। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 557 दिन और मुख्यमंत्री पद पर रहने के बाद सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

Really Bharat

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि वह 5 साल तक मुख्यमंत्री रहेंगे और आगे भी लगातार 2023 में चुनाव जीतकर अपनी सरकार बनाएंगे , मुख्यमंत्री वही होंगे। इससे साबित होता है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यह रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए पूरी तैयारी के साथ जुट चुके हैं।

अगर अशोक गहलोत 2023 की विधानसभा चुनाव जीत जाते हैं और वह मात्र 18 महीने मुख्यमंत्री रहते हैं तो यह रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा। और अशोक गहलोत विधानसभा चुनाव 2023 से पहले सचिन पायलट के साथ हुए मनमुटाव को दूर करके अपनी तैयारी में जुट जाएंगे।

अब देखना यह होगा कि अशोक गहलोत सचिन पायलट को किस तरह से मना लेते हैं एवं अगली बार भी मुख्यमंत्री बन जाते हैं। अगले विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी विधानसभा टिकट देने के समय अपने गुट के व्यक्ति को ही ज्यादा से ज्यादा टिकटें देना चाहेंगे ।

 

यह भी पढ़ें

Rajasthan Police Constable 2021 राजस्थान पुलिस कांस्टेबल

राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार अगले कुछ दिनों के अन्दर ….?

 

 

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Really Bharat पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट रियली भारत पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

Tags

Share this post:

Related Posts