सीएम गहलोत ने बुलाई कैबिनेट बैठक , लेंगे ये अहम फैसले….

News Bureau

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 22 सितंबर को बैठक बुलाई है।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एन्जियोप्लास्टी होने के बाद गहलोत की यह पहली कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार यानी कि 22 सितंबर को शाम 4:00 बजे कैबिनेट बैठक बुलाई एवं इसके बाद मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। इन बैठकों में जनता से जुड़े कई मामलों पर फैसले लिए जाने की संभावना है।

Really Bharat

मुख्यमंत्री गहलोत ने कल सोमवार को भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए प्रशासन गांव के संग अभियान की समीक्षा ली थी , गहलोत की इन बैठकों में महत्वपूर्ण उद्देश्य प्रशासन गांवों के संग अभियान में जनता की समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाए एवं इसके बारे में कैबिनेट मंत्रियों को भी निर्देश देंगे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रशासन गांवों के संग अभियान 2 अक्टूबर को शुरू होने जा रहा है इस अभियान के अंतर्गत जनता के मामलों का तत्काल निस्तारण किया जाएगा, इस अभियान के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे एवं जरूरतमंद व पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ने व भूमिहीनों को भूमि आवंटित करने का काम प्राथमिकता से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री गहलोत ने बुजुर्ग व दिव्यांग व्यक्तियों की बात संवेदनशीलता सहित पूरी सुनने की निर्देश दिए। एवं पानी, बिजली जैसी समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिविर में आने वाले ग्रामीणों से आवेदन पत्र के लिए हेल्प डेस्क लगाई जाए एवं हेल्प डेस्क को निशुल्क रखी जाए , सूचना सहायक से जुड़े अन्य कर्मचारी भी उपलब्ध हो ताकि आमजन को फॉर्म भरने को लेकर एवं अन्य प्रक्रियाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़े।

एवं कल मुख्यमंत्री मंत्रियों को भी इस बैठक के बारे में निर्देशित करेंगे ‌।

 

TAGGED: ,
Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Leave a comment