भारत जोड़ने में जुटी कांग्रेस राजस्थान में टूटी : कैसे संभालेंगी अशोक गहलोत और सचिन पायलट को

भारत जोड़ने में जुटी कांग्रेस राजस्थान में टूटी : कैसे संभालेंगी अशोक गहलोत और सचिन पायलट को

भारत चोरी हत्यारी राजस्थान पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंटरव्यू के माध्यम से कांग्रेस में फिर से हलचल बढ़ा दी है।

लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान पहुंचने से पहले अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर हमला क्यों बोला ? सचिन पायलट को फिर से गद्दार बताने की कोशिश क्यों की गई ?

जाहिर सी बात है कि कांग्रेस के अंदर खाने मुख्यमंत्री बदलने के बात जरूर हुई है , लेकिन अब कांग्रेस आलाकमान अशोक गहलोत के इस बयान को किस तरह से लेगा यह देखने वाली बात होगी , क्योंकि एक तरफ जहां सचिन पायलट के समर्थक विधायक तीन कांग्रेस नेताओं पर अनुशासनहीनता आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं , जो दूसरी तरफ अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को ही गद्दार कह दिया।

क्या मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तीनों नेताओं पर कार्रवाई नहीं करने देंगे , क्योंकि पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद सोनिया गांधी से मिलकर इस बात को सुलझाने की कोशिश कर चुकी थी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं सचिन पायलट के बीच तो बयानबाजी चले या ना चले , लेकिन भारत जोड़ो यात्रा में सचिन पायलट के समर्थक विधायकों एवं कार्यकर्ताओं में गहलोत गुट के प्रति गुस्सा जरूर प्रकट हो सकता है ‌‌‌‌।

यह भी पढ़ें- राजस्थान कांग्रेस की कलह : सचिन पायलट को मुख्यमंत्री स्वीकार नहीं किया जाएगा : अशोक गहलोत

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को राजस्थान में प्रवेश करने से पहले सचिन पायलट एवं अशोक गहलोत के इस मुद्दे को शांत करना बेहद जरूरी होगा , भारत जोड़ो यात्रा अब तक बिना विवाद चल रही हैं लेकिन राजस्थान में आकर यात्रा विवादों में पड़ सकती है।

कांग्रेस आलाकमान राजस्थान में कोई भी निर्णय लेने से पहले हजार बार सोचेगा, क्योंकि राजस्थान में अशोक गहलोत को नाराज करने से कांग्रेस कि सरकार गिर सकती है तो सचिन पायलट को नाराज करने से युवा चेहरे एवं आगामी चुनावों के लिए महत्वपूर्ण नेता को खो देंगे।

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Really Bharat पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट रियली भारत पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

Related Posts