कांग्रेस की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा गुजरात से मेघालय तक चलेगी, दिसंबर में शुरू होगी यात्रा

News Bureau

कांग्रेस की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा गुजरात से मेघालय तक चलेगी, दिसंबर में शुरू होगी यात्रा

कांग्रेस की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर 2023 में शुरू होने की संभावना हैं, कांग्रेस की दूसरी यात्रा राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक करेंगे इस यात्रा के रूट का ऐलान 8 अगस्त को किया गया था।

राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से श्रीनगर तक हुई थी यह यात्रा 5 सितंबर को शुरू हुई थी एवं 30 जनवरी को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में इसका समापन हुआ था।

145 दिन तक चलने वाली इस यात्रा ने करीब 3570 किलोमीटर का सफर तय किया।

लेकिन राहुल गांधी की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा पूरी तरीके से पैदल नहीं रहेगी, इस यात्रा में कुछ दूरी वाहनों से तय की जाएगी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने कुल 12 सभाओं को संबोधित किया था एवं राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 100 से ज्यादा बैठकें की थी।

यह भी पढ़ें इस बार विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल जारी नहीं होंगे, राजस्थान विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल 2023 की बड़ी खबर

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई विपक्षी नेता एवं लेखक व मशहूर हस्तियां भी शामिल हुई थी।

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Leave a comment