दिवाली क्यों मनाई जाती है ? : दीपावली को क्यों मनाया जाता है ?

News Bureau

दिवाली क्यों मनाई जाती है ? : दीपावली को क्यों मनाया जाता है ?

दीपावली क्यों मनाई जाती है ? , दीपावली को मनाने के क्या कारण है ? , Diwali Kyo manaya jata hai , dipawali kyo manae jaati Hai , dipawali kyu manaya jata hai , दीपावली क्यों मनाई जाती है ?

हिंदू पंचांग के मुताबिक कार्तिक महीने की अमावस्या के दिन दीपावली मनाई जाती है , इस त्योहार को असत्य पर सत्य की जीत एवं अत्याचार पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है।

दीपावली को विभिन्न धर्मों में अलग-अलग महत्व से मनाया जाता है , इस लेख में हम मुख्य महत्व के बारे में चर्चा करने वाले हैं ।

हिंदु धर्म दीपावली क्यों मनाता हैं ?

कहा जाता है कि इसी दिन भगवान श्री राम रावण का वध करने के बाद वापिस अपने राज्य अयोध्या में पहुंचे थे। एवं इस अवसर पर जब भगवान श्री राम अयोध्या पहुंचे तो अयोध्या के निवासियों ने उनका स्वागत किया एवं अपने घरों पर दीप जलाए।

उसी के बाद से हिंदू धर्म में प्रतिवर्ष कार्तिक महीने की अमावस्या को दीपावली के नाम से त्योहार शुरू हो गया , इस दिन धन की देवी मानी जाने वाली लक्ष्मी एवं गणेश जी की पूजा की जाती है।

भगवान श्री राम ने रावण का वध क्यों किया ?

भगवान श्री राम के पिता दशरथ का आदेश था कि राम को 14 साल तक वनवास में रहना होगा राम जब वनवास में जाने लगे तो उनकी पत्नी सीता एवं उनके छोटे भाई लक्ष्मण जी उनके साथ चले गए , वनवास में जब राम , लक्ष्मण और सीता रहने लगे तो लंका के राजा रावण ने छल कपट पूर्वक राम की पत्नी सीता का हरण कर लिया और सीता को अपने राज्य श्री लंका में ले गया , राम रावण से युद्ध करके सीता को वापस लाए तो उसी समय राम की 14 वर्ष वनवास के भी पूर्ण हो चुके थे , रावण का वध करके राम सीधे अपने राज्य अयोध्या की ओर चल दिए।

सही कृष्ण भक्तों का मानना है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राजा नरकासुर का वध किया था एवं इसके बाद जनता ने अत्यधिक खुश होकर घी के दीए जलाए।

जैन धर्म का दीपावली से संबंध

वही जैन धर्म के मुताबिक दीपावली के दिन महावीर स्वामी के निर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है एवं कहा जाता हैं कि महावीर स्वामी को इसी दिन मोक्ष की प्राप्ति हुई थी ।

यह भी पढ़ें धनतेरस को क्या खरीदना चाहिए ? धनतेरस के दिन क्या खरीदने से आती हैं अमीरी

सिख धर्म दीपावली से संबंध

सिख धर्म दीपावली को अमृतसर में बने स्वर्ण मंदिर के शिलान्यास तिथि के रूप में मनाता है । अमृतसर में बना स्वर्ण मंदिर 1577 में बनाया गया था।

विशेष

स्वामी दयानंद का निधन पर दीपावली के दिन हुआ था , इसलिए आर्य समाज दीपावली नहीं मनाता है ।

एवं स्वामी रामतीर्थ का जन्म व निधन दोनों दीपावली के दिन हुए थे , स्वामी रामतीर्थ पंजाब के थे।

यह भी पढ़ें भारत के ₹1 के बराबर पाकिस्तान के कितने रुपए होते हैं , आप जानकर चौंक जाएंगे ……

दीपावली को केवल भारत में ही नहीं बल्कि संयुक्त राज्य अमेरिका , संयुक्त अरब अमीरात , कनाडा , ब्रिटेन , न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया , इंडोनेशिया , सिंगापुर , मलेशिया , म्यानमार ,  पाकिस्तान , श्री लंका , दक्षिण अफ्रीका सहित दुनिया भर के कई देशों में दीपावली मनाई जाती है ।

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Leave a comment