मतीरे की राड़ कब हुई क्यों हुई Matire ki rad kb kyo Wiki
मतीरे की राड़ युद्ध का नाम सुनकर हर कोई सोचता है कि आखिर मतीरे के लिए कौन लड़ाई कर सकता है, लेकिन वाकई में यह सही बात है कि एक मतीरे की वजह से 2 राज्यों की सेना आपस में भिड़ गई एवं इस युद्ध में सैकड़ों सैनिक मारे गए।
मतीरा एक फल होता है, एवं राजस्थान के बीकानेर राज्य एवं नागौर राज्य के बीच में इसी की वजह से लड़ाई हुई। Matire ki rad kb kyo Wiki
यह घटना 1644 ई की है, बीकानेर रियासत के सिल्वा गांव में एक मतीरे यानी कि तरबूज की बेल उगी एवं यह सीमावर्ती क्षेत्र में उगने की वजह से नागौर रियासत के जाखणिया गांव की सीमा में चली गई, इसके बाद इस पर एक तरबूज लग गया हालांकि यह तरबूज नागौर रियासत के जाखणिया गांव की सीमा में लगा था।
लेकिन इसके बाद दोनों किसान एक तरबूज को लेकर यानी कि मतीरे को लेकर आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों किसानों के लड़ गए, इसके बाद दोनों रियासतों की सेनाएं आमने-सामने हो गई। बीकानेर रियासत के राजा करण सिंह एवं नागौर रियासत के शासक अमर सिंह उस समय शासन करते थे।
यह भी पढ़ें राती घाटी का युद्ध किसके बीच हुआ , कब हुआ Ratighati Battle
बताया जाता है कि इस युद्ध में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई, इतिहासकारों के मुताबिक इस युद्ध में करीब 350 सैनिकों की मौत हुई थी।
Follow Facebook Page – Really Bharat