रविंद्र सिंह भाटी भाजपा छोड़ निर्दलीय लड़ सकते हैं चुनाव, 6 को कर सकते हैं नामांकन

News Bureau

रविंद्र सिंह भाटी भाजपा छोड़ निर्दलीय लड़ सकते हैं चुनाव, 6 को कर सकते हैं नामांकन 

जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी भारतीय जनता पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

रविंद्र सिंह भाटी ने 7 दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी लेकिन रविंद्र सिंह भाटी को टिकट न मिलने की वजह से अब खबरें मिल रही है कि रविंद्र सिंह भाटी निर्दलीय ताल ठोक सकते हैं।

शिव विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने स्वरूप सिंह खारा को विधानसभा चुनाव में उतारा है, एवं स्वरूप सिंह को टिकट मिलने के बाद रविंद्र सिंह भाटी के समर्थक लगातार विरोध जाता रहे हैं एवं इसके बाद रविंद्र सिंह भाटी ने अब ट्वीट करके चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।

इधर रविंद्र सिंह भाटी के करीबियों द्वारा जानकारी मिल रही है कि रविंद्र सिंह भाटी 6 नवंबर को नामांकन दाखिल कर सकते हैं, इससे पहले रविंद्र सिंह भाटी एक बड़ी जनसभा करेंगे।

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Leave a comment