बारिश में रेड अलर्ट का मतलब क्या होता है ? Red alert means in Hindi
रेड अलर्ट क्या होता है , ऑरेंज अलर्ट का मतलब क्या होता है , येलो अलर्ट का मतलब क्या होता है ,red alert ka matlab kya hota hai ,yellow alert ka matlab kya hota hai , Orange alert ka matlab kya hota hai
अक्सर हम देखते हैं जब भी मौसम विभाग बारिश को लेकर सूचनाएं जारी करता है तो उसमें लिखा हुआ होता है या फिर हम टेलीविजन एवं समाचार चैनलों के माध्यम से देखते या सुनते हैं कि फलाने स्थान पर रेड अलर्ट जारी किया गया है . या फलाने स्थान पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई बार येलो अलर्ट भी बताया जाता है।
यह भी पढ़ें एक व्यक्ति कितने बैंक अकाउंट खोल सकता है ? जानिए क्या कहता है आरबीआई का नियम
लेकिन इन का मतलब क्या होता है और रेड अलर्ट , येलो अलर्ट एवं ऑरेंज अलर्ट में क्या फर्क हैं ?
रेड अलर्ट का मतलब क्या होता है ? Red Alert ka matlab
मौसम विभाग के मुताबिक जब मौसम बहुत खराब होने की स्थिति होती है तब रेड अलर्ट जारी किया जाता हैं, रेड अलर्ट जारी होने का मतलब होता है कि प्रशासन को तुरंत सक्रिय होने का संकेत मिलता है। जनता को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की जाती है।
ऑरेंज अलर्ट का मतलब क्या होता हैं Orange alert ka matlab
ऑरेंज अलर्ट उस समय जारी किया जाता है जब मौसम खराब हो सकता है , एवं ऐसे में प्रशासन को तैयार रहने का इशारा मिलता है। एवं आम जनता को भी चेतावनी जारी होती है।
येलो अलर्ट का मतलब क्या होता हैं Yellow Alert ka matlab
येलो अलर्ट में प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा जाता हैं, यानी कि मौसम खराब हो भी सकता है या नहीं भी हो सकता है , लेकिन तैयारी पूर्ण करने के लिए चेतावनी जारी की जाती हैं।