सरदारशहर विधानसभा चुनाव परिणाम जातीय समीकरण इतिहास sardarshahar election result 2023

News Bureau

सरदारशहर विधानसभा चुनाव परिणाम जातीय समीकरण इतिहास sardarshahar election result 2023

चूरू जिले के अंतर्गत आने वाली सरदारशहर विधानसभा सीट से 2022 में हुए उपचुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा विजेता रहे एवं दूसरे स्थान पर रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुमार को 26852 वोट से हराया।

तीसरे स्थान पर रहे लालचंद मुड़ आरएलपी पार्टी के प्रत्याशी थे, लालचंद को 46753 वोट प्राप्त हुए।

2018 में विधायक बने भंवर लाल शर्मा के 2022 में निधन होने के बाद यहां पर उपचुनाव में भंवरलाल के बेटे अनिल कुमार विजेता रहे थे।

2018 के विधानसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी भंवरलाल शर्मा ने करीब 16000 वोटो के अंतर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुमार को चुनाव हराया। 2018 के विधानसभा चुनाव में भंवरलाल शर्मा को 95282 वोट प्राप्त हुए व के प्रत्याशी अशोक कुमार को 78466 वोट प्राप्त हुए।

तीसरे स्थान पर रही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी बलदेव को 10273 वोट प्राप्त हुए।

2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भंवरलाल 86732 वोट प्राप्त करके चुनाव में विजेता रहे एवं दूसरे स्थान पर रहे अशोक कुमार को करीब 7000 वोटो से हराया।

यह भी पढ़ें सादुलपुर विधानसभा चुनाव परिणाम जातीय समीकरण इतिहास sadulpur assembly election result

2008 के विधानसभा चुनाव में जहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुमार विजेता रहे एवं कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भंवरलाल को करीब 9000 वोटों के अंतर से चुनाव हराया।

Follow Facebook Page – Really Bharat 

Share This Article
Follow:
News Reporter Team
Leave a comment